लाइफ स्टाइल

सप्ताह में कम से कम एक बार घर में कर्पूर जलाना चाहिए, इसका धुआं करने से कई दूर होते हैं वास्तुदोष

Tara Tandi
31 Aug 2021 3:30 AM GMT
सप्ताह में कम से कम एक बार घर में कर्पूर जलाना चाहिए, इसका धुआं करने से कई  दूर होते हैं वास्तुदोष
x
स्तु शास्त्र में आज जानिए कुछ ऐसे उपायों के बारे में

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| वास्तु शास्त्र में आज जानिए कुछ ऐसे उपायों के बारे में, जिन्हें अपनाने से आप अपने जीवन को सुखी और बेहतर बना सकते हैं। घर-परिवार पर लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिये घर की अलमारी या तिजोरी में, जहां आप अपने पैसे रखते हैं, वहां हल्दी की दो गांठे रखें। इससे आपके घर पर देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही कुबेर यंत्र या श्रीयंत्र तिजोरी में रखने से भी धन की देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

सप्ताह में कम से कम एक बार घर में कर्पूर जलाना चाहिए। घर में इसका धुआं करने से कई वास्तुदोष दूर होते हैं। घर के सदस्यों की आय के स्त्रोत हमेशा बढ़ते रहें, इसके लिये घर की मुंडेर पर पक्षियों के लिये दाना और पानी से भरा हुआ सकोरा जरूर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा घर-परिवार पर लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु ठीक करेंगे।

Next Story