लाइफ स्टाइल

बालों का झड़ना रोके कपूर का तेल

Tara Tandi
12 May 2023 12:04 PM GMT
बालों का झड़ना रोके कपूर का तेल
x
बालों का झड़ना आज की युवा पीढ़ी में बड़ा ही कॉमन हो गया है। खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और गलत खान पान के चलते कम उम्र में बाल झड़ने, सफेद होने और गंजे होने के मामले सामने आ रहे हैं। बाजार में कई ऐसे प्रॉडक्ट्स हैं जो आपके बाल फिर से उगाने और झड़ना रोकने के दावे करते हैं। वहीं डॉक्टर्स भी महंगी दवाइयों से आपकी बालों की समस्या दूर करने का दावा करते हैं। लेकिन ये सभी चीजें महंगी और केमिकल से युक्त हो सकती हैं। इससे आपकी स्किन और हेयर लॉंग टर्म में डैमेज हो सकते हैं।
कपूर का तेल रोकेगा बालों का झड़ना
ऐसे में घरेलू नुस्खे हमेशा सबसे ज्यादा काम आते हैं। ये ना सिर्फ सेफ होते हैं बल्कि काफी सस्ते भी होते हैं। आज हम आपके लिए कपूर के तेल का नुस्खा लेकर आए हैं। कपूर का इस्तेमाल अधिकतर लोग पूजा पाठ में ही करते हैं। लेकिन यदि आप इसका तेल सिर में लगाएं तो आपके बाल झड़ने की समस्या खत्म हो सकती है। इतना ही नहीं ये आपके सिर पर नए बाल उगाने में सहायक भी सिद्ध हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कपूर का तेल कैसे बनाएं और किस तरह इसे इस्तेमाल करें।
कपूर के अंदर एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल प्रॉपर्टीज होती हैं। यह आपके स्कैल्प को डिटॉक्सीफाय करती है। यह कपूर आपके स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। इससे बालों कि ग्रोथ होने में हेल्प मिलती है। कपूर के तेल का इस्तेमाल बालों का रूखापन भी खत्म करता है। यदि आप रूसी की समस्या से जूझ रहे हैं तो ये बेस्ट है। वहीं इससे दोमुंहे बाल भी नहीं होते हैं। बाल सफेद भी नहीं होते और झड़ना तो रुक ही जाते हैं।
ऐसे घर बनाएं कपूर का तेल
यदि आप कपूर का तेल बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ दो सामग्रियाँ लगेगी। पहला कपूर और दूसरा नारियल का तेल। आप एक बर्तन में नारियल का तेल डालें और इसे धीमी आंच पर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो आंच बंद कर दें। अब इसमें कपूर डाल दें। जब कपूर इसमें पूरी तरह घुल जाए तो इसे चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर लें।
अब इसके ठंडा होने के बाद इसे बालों में आहिस्ता आहिस्ता लगाएं। इसे जड़ तक अच्छे से लगाएं। यदि आपके बाल मीडियम लेवल के झड़ रहे हैं तो इसे सप्ताह में दो बार लगाएं। वहीं ज्यादा झड़ने पर सप्ताह में तीन बार लगाएं। तेल लगाने के दो से तीन घंटे बाद बाल धो लें। आपको जल्द फायदा देखने को मिलेगा।
Next Story