- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इन मेडिटेशन तकनीक से...

x
लाइफस्टाइल: बदलते लाइफस्टाइल और बिजी शेड्यूल के कारण लोगों में स्ट्रेस का लेवल काफी बढ़ गया है। जिसका सीधा असर उनके मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। काम में और अपने आस-पास के नेगेटिव एनर्जी के कारण हम इतना तनाव महसूस करने लगते हैं कि छोटी-छोटी बातों से गुस्सा आने लगता है। ऐसे में आपको तनाव मुक्त रहने के लिए माइंड को थोड़ा रिलेक्स करने की जरूरत होती है। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के कारण और ऑफिस वर्क लोड की वजह से आप खुद को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में अपने दिमाग को शांत करने का सबसे बेस्ट ऑप्शन किसी शांत जगह पर बैठकर मेडिटेशन करना है। मेडिटेशन से आप अपने दिमाग को शांत करने के साथ खुद के आस-पास एक पॉजिटिव एनर्जी महसूस कर पाएंगे। मेडिटेशन करते समय सही तरह से फोकस करना और अपने विचार पर कंट्रोल करना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको मेडिटेशन करने के तरीकों और उसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जिसके बाद आप अपने पसंद के मेडिटेशन के तरीके को अपनाकर अपने मेंटल हेल्थ को हेल्दी रख पाएंगे। 1. ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो मेडिटेशन को अच्छे से समझते हैं। ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन की महर्षि महेश योगी की देन है। इस मेडिटेशन तकनीक से आपका मन शांत रहता है। ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन एक प्रकार के मौन, मंत्र ध्यान को संदर्भित करता है। इस मेडिटेशन को करने से आपके तनाव और चिंता में कमी आती है, नींद में सुधार होने के साथ अन्य भी कई फायदे होते हैं। ऐसे स्टोर करें by 2. फोकस मेडिटेशन फोकस मेडिटेशन आपको नेचुरल तरीके से फोकस के साथ अपना अटेंशन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। फोकस मेडिटेशन में आपको अपने पांचो इंद्रियों पर ध्यान लगाने की जरूरत होती है। इसके साथ ही किसी चीज की मदद से आपको अपने माइंड और सांस पर फोकस करने की जरूरत होती है। फोकस मेडिटेशन करने से आप आप पूरे दिन अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। इतना ही नहीं ये आपके मूड को बूस्ट करने में भी फायदेमंद है। मेडिटेशन आपके मूड को कंट्रोल करने के साथ आपके अंदर गुड हार्मोन को बढ़ाने में मदद मिलती है।
3. माइंडफुलनेस मेडिटेशन माइंडफुलनेस मेडिटेशन उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो किसी से सीखें बिना खुद ही अपने दिमाग को शांत करने के लिए मेडिटेशन करने हैं। माइंडफुलनेस मेडिटेशन से आपको बस अपने मन के विचारों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। माइंडफुलनेस मेडिटेशन से आपको अपने दिमाग को शांत करने में मदद मिलती है। गुस्से पर कंट्रोल रहता है। व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है। आप तनाव से दूर रहते हुए खुश रहते हैं। Recommended Video नारायण मूर्ति-सुधा मूर्ति ने तिरुपति बालाजी मंदिर में सोने का शंख कछुआ किया दान | 4. स्पिरिचुअल मेडिटेशन स्पिरिचुअल मेडिटेशन को आप अपने घर में या अपनी पसंद के किसी भी स्पिरिचुअल स्थान पर कर सकते हैं। इस मेडिटेशन का मोटिव स्पिरिचुअल पॉवर के साथ गहरा संबंध बनाना है। यह एक आसान मेडिटेशन तकनीक है, लेकिन इसके कई फायदे हैं। स्पिरिचुअल मेडिटेशन से आपको मानसिक रूप से शांत होने में मदद मिलती है। इस मेडिटेशन से शारीरिक तनाव भी दूर होती है।

Manish Sahu
Next Story