लाइफ स्टाइल

इन्हीं सब्जियों में से एक है 'पता गोभी'

Rounak Dey
7 Dec 2022 10:51 AM IST
इन्हीं सब्जियों में से एक है पता गोभी
x

सर्दियों में फ्रेश हरी पत्तेदार सब्जियां खूब मिलती हैं। ये टेस्टी होने के साथ सेहत से भरपूर होती हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है 'पता गोभी'। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से कई रोगों को दूर करने में मदद करते हैं।

आमतौर पर लोग इसे सलाद के रूप में खाते हैं। चाहें तो आप पता गोभी की सब्जी या जूस भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें आयरन, पोटैशियम और अन्य विटामिन्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है, आइए जानते हैं, पता गोभी खाने के क्या फायदे हैं।

पता गोभी में बीटा कैरोटीन और अन्य विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। अगर नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे मोतियाबिंद का खतरा कम हो सकता है।

Next Story