- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बार-बार यहाँ छूकर आप...
लाइफ स्टाइल
बार-बार यहाँ छूकर आप कर रहे हैं अपनी सेहत के साथ खिलवाड़, जानें और ध्यान रखें
Kiran
5 Aug 2023 5:04 PM GMT
![बार-बार यहाँ छूकर आप कर रहे हैं अपनी सेहत के साथ खिलवाड़, जानें और ध्यान रखें बार-बार यहाँ छूकर आप कर रहे हैं अपनी सेहत के साथ खिलवाड़, जानें और ध्यान रखें](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/05/3266436-60.webp)
x
हर मनुष्य चाहता है कि उसका स्वास्थ्य अच्छा रहें और कोई भी बीमारी उसके पास नहीं भटके। इसके लिए वह कई पहलुओं पर ध्यान देता हैं और अपने स्वास्थ्य से जुडी चीजों पर ध्यान देता हैं। लेकिन अनजाने में की गई कुछ गलतियों की वजह से वह अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर बैठता हैं। जी हाँ, व्यक्ति के शरीर के अंगों को बार-बार छूने की गंदी आदत उनको परेशानी में डालती हैं और बीमार करती हैं। आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें ध्यान में रखकर अपने जीवन में उतारें और ये गलतियां करने से बचे।
* उंगलियों में बैक्टीरिया
कुछ लोगों को बार-बार आंखों को हाथों से मलने की आदत होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आंखों के अंदर बैक्टीरिया चले जाते हैं। ये बैक्टीरिया आंखों में खुजली, जलन और पानी निकलने का कारण बन सकते हैं। इसी वजह से आंखों में बिलनी निकलने लगती है।
* पिंपल्स में बैक्टीरिया
चेहरे पर पिंपल्स आना एक आम बात है। मगर कुछ लोग पिंपल्स को बार-बार हाथ लगाने लगते हैं। पिंपल्स को छूने से बैक्टीरिया चेहरे के अन्य हिस्सों में चले जाते हैं। बैक्टीरिया जहां-जहां लगता है वहां-वहां मुंहासे हो जाते हैं। इसके साथ ही मुंहासों को बार-बार छूना पिंपल्स के लिए खतरनाक भी हो सकता है।
* मुंह में बैक्टीरिया
खाना खाने के इसके कुछ अंश मुंह में रह जाते हैं। कुछ लोग इस अंश को हटाने के लिए बार-बार मुंह के अंदर उंगलियां डालने लगते है। इसी आदत के कारण हाथों पर लगे बैक्टीरिया मुंह के अदंर चले जाते हैं और मुंह के बैक्टीरिया हाथों में। बैक्टीरिया एक्सेंज होना मुंह के खतरनाक साबित हो सकता है। इससे मुंह में बदबू, दांतों में दर्द और सड़न जैसी होने लगती है।
* नाक में उंगली डालना
नाक में उंगली डालने से बैक्टीरिया हाथ पर लग जाते हैं। इसके साथ ही हाथों पर लगे कीटाणु नाक में चले जाते हैं। नाक में कीटाणु जाने से सांस लेने में परेशानी या फेफड़ों संबंधित कई अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। एेसे में गंदे हाथों को साबुन से जरूर धोएं।
* नाखूनों में बैक्टीरिया
नाखून चबाने से हानिकारक बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं। गंदे कीटाणु पेट में जाने से पाचन संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए नाखूनों को मुंह में ना डालें। इसके साथ ही सप्ताह में कम से कम बार नाखून जरूर काट लें।
Next Story