लाइफ स्टाइल

इन आसान टिप्स को फॉलो कर हृदय को रख सकते हैं सेहतमंद

Subhi
26 Oct 2022 6:20 AM GMT
इन आसान टिप्स को फॉलो कर हृदय को रख सकते हैं सेहतमंद
x
सेहतमंद रहने के लिए शरीर के सभी अंगों का सुचारू ढंग से काम करना और हृदय का स्वस्थ रहना जरूरी है। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार लें और एक्सरसाइज करें। हालांकि, गलत खानपान, खराब दिनचर्या और तनाव की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं।

सेहतमंद रहने के लिए शरीर के सभी अंगों का सुचारू ढंग से काम करना और हृदय का स्वस्थ रहना जरूरी है। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार लें और एक्सरसाइज करें। हालांकि, गलत खानपान, खराब दिनचर्या और तनाव की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक, हृदय रोग आदि प्रमुख हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। हृदय रोग से बचाव के लिए जंक फूड से परहेज करें। वहीं, हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इन आसान टिप्स को फॉलो करें। आइए जानते हैं-

एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज न केवल हृदय, बल्कि संपूर्ण शरीर के लिए फायदेमंद है। रोजाना एक्सरसाइज करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। आप अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज कर सकते हैं। आप चाहे तो योग का भी सहारा ले सकते हैं।

उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रखें

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अत्यधिक तनाव लेने से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। इससे हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके लिए तनाव से परहेज करें। वहीं, उच्च रक्तचाप कई अन्य कारणों से भी होता है। इसके लिए उच्च रक्तचाप को कंट्रोल में रखना अनिवार्य है। अगर आप हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो उच्च रक्तचाप को कंट्रोल में रखें। इसके लिए पोटेशियम रिच फूड का सेवन करें।

शुगर कंट्रोल में रखें

उच्च रक्तचाप की तरह शुगर भी कंट्रोल में रखना जरूरी है। शुगर के मरीजों को हृदय रोग का भी खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा शुगर कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं। शुगर बढ़ने से रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। इससे स्ट्रोक और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

धूम्रपान न करें

स्मोकिंग यानी धूम्रपान करने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए स्मोकिंग बिल्कुल न करें। वहीं, तंबाकू और शराब का सेवन भी न करें।

Next Story