लाइफ स्टाइल

अलसी के सेवन से मिलेगा आपकों कई रोगों से छुटकारा

Manish Sahu
12 Sept 2023 9:28 PM IST
अलसी के सेवन से मिलेगा आपकों कई रोगों से छुटकारा
x
लाइफस्टाइल: आयुर्वेद में कई चीजों को बीमारियों के लिए रामबाण बताया गया है, ऐसे में हमे कई ऐसी छोटी छोटी चीजे खाने को मिलती है जिनसे कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है। ऐसे में आज आपको बता रहे है ऐसी ही छोटी सी चीज अलसी के बारे में जो आपको कई बीमारियों में बड़ा फायदा देगी।
हृदय रोग के लिए फायदेमंद
अलसी के बीज वैसे खाने में अच्छे लगते है। साथ ही यह हृदय के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हृदय रोग का खतरा कम होता है।
पाचन शक्ति में
इसके साथ ही अलसी के सेवन से आपकी पाचन शक्ति भी बढ़ती है। इसमें उच्च स्तर का फाइबर होता है जो पेट को साफ़ रखने का काम करता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स भोजन के पाचन में सहायक होते हैं। अलसी कब्ज, एसिडिटी, गैस और अपच की समस्या को कम करती है।
Next Story