लाइफ स्टाइल

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर सर्दियों में बच्चों के हाथ-पैर की उंगलियों मे सूजन की समस्या से निजात पाए

Kajal Dubey
20 Jan 2022 1:58 AM GMT
इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर सर्दियों में बच्चों के हाथ-पैर की उंगलियों मे सूजन की समस्या से निजात पाए
x
सर्दियों में मौसमी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियों में मौसमी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। खांसी, जुकाम और बुखार के अलावा त्वचा संबंधी समस्याएं अधिक होती है। खासकर बच्चो को सर्दी में विशेष देखभाल की जरूरत होती है। सर्दी के मौसम में अक्सर बच्चों के हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आ जाती है। इसलिए विशेषज्ञ छोटे बच्चों को सर्दियों में अधिक गर्म कपड़े पहनने, ठंडे पानी के संपर्क में आने से बचने और मोजे व ऊनी दस्ताने पहनने की सलाह देते हैं। वहीं उंगलियों में सूजन आने से कई बच्चों को खुजली व जलन महसूस होती है। उनके लिए यह कष्टदायक हो सकता है। ऐसे में बच्चों का सर्दियों में खास ख्याल रखना होता है। थोड़ी सावधानी और कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप बच्चे की उंगलियों में आने वाली सूजन की समस्या से निजात पा सकते हैं। अगर सर्दियों में आपके बच्चे की उंगली में भी सूजन आ जाती है तो आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आयुर्वेदिक तरीके से समस्या से निजात पाया जा सकता है।

हल्दी से करें सूजन दूर

सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव में हल्दी फायदेमंद होती है। हल्दी से दर्द और सूजन की समस्या दूर की जा सकती है। अगर ठंड के कारण उंगलियों में सूजन हो गई हो तो हल्दी पाउडर को जैतून के तेल में मिलाकर सूजन वाली जगह पर लगाएं। थोड़ी देर बाद उंगली को साफ पानी से धो लें। इस नुस्खे से हाथ पैर की सूजन को दूर कर सकते हैं।
लहसुन और सरसों के तेल की मालिश
बच्चे हों या बड़े, हर उम्र में सूजन को दूर करने के लिए सरसों के तेल का मालिश लाभदायक होती है। बच्चों के हाथ-पैर की उंगलियों की सूजन दूर करनी हो तो सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को डालकर गुनगुना गर्म कर लें। फिर प्रभावित स्थान पर लगाकर मालिश करें। लहसुन वाले सरसो के तेल की मालिश से खुजली से भी राहत मिलती है।
सूजन में सेंधा नमक असरदार
उंगलियों में सूजन को कम करने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। हाथ पैरों की सूजन को दूर करने के लिए सरसों के तेल में एक चम्मच सेंधा नमक मिला कर गरम कर लें। इस मिश्रण को सूजन वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे सूजन और खुजली दोनों ही समस्या दूर हो सकती हैं।
सूजन कम करता है प्याज
आयुर्वेद के मुताबिक, प्याज में औषधीय गुण होते हैं। प्याज में पाया जाने वाला एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण शरीर की सूजन को कम करने के साथ ही खुजली से भी राहत पहुंचाता है। बच्चों की उंगलियों की सूजन को कम करने के लिए प्याज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो प्याज के रस को सूजन वाली जगह पर लगाएं। कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें।
नींबू से मिलेगी सूजन से राहत
सर्दियों में नंगे पैर रहने से बच्चों के पैरों में ठंड लग जाती है और सूजन हो सकती है। नींबू के इस्तेमाल से सूजन को कम किया जा सकता है। गुनगुने पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर रुई की मदद से सूजन पर लगाएं। इससे सूजी हुई उंगलियों को आराम मिलता है।
नारियल के तेल में कपूर डालकर लगाएं
शरीर व उंगलियों की सूजन को कम करने के लिए नारियल का तेल भी असरदार है। सूजन के कारण खुजली की समस्या हो जाती है। शरीर पर रेडनेस होने लगती है। ऐसे में नारियल तेल और कपूर दोनों ही एंटी एंफेक्टेंट की तरह उपयोगी हो सकते हैं। इन्हें मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाने से दर्द और सूजन कम हो सकती है।

Next Story