- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- होम वर्कआउट के लिए...

x
1. डम्बल (Dumbbell)
डम्बल से की जाने वाली होल बॉडी एक्सरसाइज काफी इफेक्टिव रहती है। शोल्डर, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, नेक, बैक, लोअर बैक, लेग्स, एब्स सभी बॉडी पार्ट की एक्सरसाइज डम्बल से की जा सकती है।
इसलिए डम्बल खरीदना सही रहेगा। आप अलग-अलग वजन वाली कुछ डम्बल की जोड़ी खरीदकर अपने घर में रखें।
डम्बल की जोड़ी आप 2.5 किलो, 5 किलो, 10 किलो, 12.5 किलो, 15 किलो और 17.5 या 20 किलो तक भी ले सकते हैं। ये आपके फिटनेस लेवल पर डिपेंड करेगा कि आप कितना वेट उठा सकते हैं। फिटनेस लेवल देखने के बाद ही डम्बल मंगाए। डम्बल से निम्न एक्सरसाइज कर सकते हैं। जैसे-
डम्बल बैंच प्रेस (Dumbbell bench press)
डम्बल फ्लाय (Dumbbell fly)
डम्बल पुलओवर (Dumbbell pullover)
लेटरल रेज (Lateral rage)
अल्टरनेट बाइसेप्स कर्ल (Alternated biceps curl)
शोल्डर प्रेस (Shoulder press)
ट्राइसेप्स किकबैक (Triceps kickback)
नीइंग वन आर्म रो (Kneeling one arm row)
लेटरल रेज (Lateral raise)
लाइंग फ्लाय (Lying fly)
अपराइट रो (Upright row)
रो रेज (Toe raise)
2. बार्बेल (Barbell)
बार्बेल से एक नहीं कई एक्सरसाइज की जा सकती हैं। यह भी होम वर्कआउट के लिए अच्छा इक्युपमेंट है। घर पर एक्सरसाइज करने के लिए आप अपनी क्षमतानुसार वजन वाली बार्बेल ले सकते हैं।
ज्यादा वजन वाली बार्बेल घर पर नहीं ला सकते। आप 1-2 छोटी या मीडियम साइज वाली बार्बेल ले सकते हैं।
3. प्लेट्स (Plates)
प्लेट्स से एक्सरसाइज करना काफी लोगों को पसंद होता है। इसका कारण है कि इनसे कई मूवमेंट किए जा सकते हैं।
वेटेड प्लेट को बार्बेल के साथ अटैच करके भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसलिए 2.5 किलो, 5 किलो, 10 किलो, 12.5 किलो, 15 किलो की 2-2 प्लेट खरीद सकते हैं।
4. रेजिस्टेंस बैंड (Resistance band)
रेजिस्टेंस बैंड से कई अलग-अलग एक्सरसाइज की जाती हैं। इनसे एक्सरसाइज करने से सीधे मसल्स पर टेंशन क्रिएट होती है और मसल्स अच्छे से ट्रेन होते हैं।
इसलिए रेजिस्टेंस बैंड को भी एक्सरसाइज के लिए ले सकते हैं। रेजिस्टेंस बैंड अलग-अलग लेवल के हिसाब से आते हैं। इसलिए अपने लेवल के हिसाब से आप रेजिस्टेंस बैंड खरीद सकते हैं।
5. रेजिस्टेंस लूप बैंड (Resistance loop band)
ये साइज में छोटे होते हैं और रेजिस्टेंस लूप बैंड से अलग-अलग तरह के वर्कआउट किए जाते हैं। इससे एक्सरसाइज को मॉडिफाई कर सकते हैं और किसी पर्टिकुलर बॉडी पार्ट पर टेंशन क्रिएट की जाती है।
इनसे एक्सरसाइज करने से स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं। ये सस्ते आते हैं। इसलिए रेजिस्टेंस लूप बैंड का एक सेट भी खरीदें।
6. जंप रोप (Jump Rope)
जंप रोप एरोबिक एक्सरसाइज का हिस्सा है। यह मीडियम इंटेंसिटी वर्कआउट है। इसे कोई भी आसानी से कर सकता है। इसलिए एक रोप जंप भी अपने घरेलू फिटनेस जिम इक्युपमेंट में शामिल करें।
7. फोम रोलर (Foam roller)
1.5-2 फीट (18-24 Inches) का फोम रोलर सेल्फ-मायोफेशियल रिलीज टेक्निक पर काम करता है। इसका मतलब है मसाज करना।
मायोफेशियल रिलीज बॉडी वर्क टेक्निक है जिससे मसल्स टिश्यू रिलेक्स होते हैं। वर्कआउट से पहले और बाद में फोम रोलिंग करने से मसल्स रिलेक्स हो जाते हैं।
8. केटलबेल (Kettlebell)
केटलबेल से कई एक्सरसाइज की जा सकती हैं। ये अलग-अलग वेट की आती हैं। इसलिए चाहें तो केटलबेल को भी घरेलू जिम इक्युपमेंट में शामिल करें।
अलग-अलग केटलबेल आपके मसल्स को अलग-अलग तरह से टारगेट करेंगी, जिनसे काफी फायदा होगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Kajal Dubey
Next Story