लाइफ स्टाइल

दिवाली के लिए दिल्ली की इन मार्केट से खरीदें सबसे सस्ता सामान

SANTOSI TANDI
22 Sep 2023 2:10 PM GMT
दिवाली के लिए दिल्ली की इन मार्केट से खरीदें सबसे सस्ता सामान
x
से खरीदें सबसे सस्ता सामान
दिवाली के आते ही लोग खरीदारी में लग जाते हैं। समय के साथ महंगाई इतनी बढ़ गई है कि दिवाली पर घर सजाने का सामान बहुत महंगा मिलता है। मगर आप कुछ मार्केट्स से शॉपिंग करके अपने खर्च को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में जहां से आप दिवाली की खरीदारी का सामान खरीद सकते हैं।
दिल्ली का सबसे सस्ता बाजार
दिवाली का सामान खरीदने के लिए आप चांदनी चौक की दरीबा कलां मार्केट जाएं। इस मार्केट में कपड़ों को गोटे और ज्वेलरी मिलती है, मगर दिवाली के समय में आपको यहां घर की साज-सज्जा का सामान बहुत कम कीमत पर मिल जाएगा। इस मार्केट के आसपास भी घर सजाने की कई चीजें आपको कम कीमत में मिल जाएगी।
सरोजिनी नगर मार्केट से खरीदे सजावट का सामान ए भी शॉपिंग कर सकते हैं। दिवाली से आसपास इस मार्केट में ढेर सारा साज सज्जा का सामान सस्ते दाम पर मिलता है। अगर आप भीड़ में शॉपिंग करना पसंद नहीं करते तो आप संडे के दिन सरोजिनी नगर जाने से बचें।
करोल बाग मार्केट से करें खरीदारी
करोल बाग मार्केट अपने सस्ते सामान के लिए फेमस है। दिवाली की लाइट्स और दरवाजों का सजावट का सामान इस मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएगा। करोल बाग मार्केट की खासियत है कि आपको यहां प्राइज कम करवाने का भी विकल्प मिलता है।
आईएनए मार्केट
इन सभी मार्केट्स के अलावा आप आईएनए मार्केट से भी घर सजावट का सामान खरीद सकते हैं। मिट्टी से बने सामान को आप आईएनए से कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी
Next Story