लाइफ स्टाइल

मात्र 1000 रूपए में ऑनलाइन खरीदें खूबसूरत लहंगा

SANTOSI TANDI
9 Jun 2023 7:15 AM GMT
मात्र 1000 रूपए में ऑनलाइन खरीदें खूबसूरत लहंगा
x
खरीदें खूबसूरत लहंगा
किसी पार्टी या वेडिंग फंक्शन में हम सभी अक्सर एथनिक वियर पहनना पसंद करती हैं। इसमें भी लहंगा पहनना हर उम्र की लड़की को अच्छा लगता है। लेकिन मार्केट में मिलने वाले लहंगे काफी महंगे होते हैं। लहंगा पहनने में तो काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन इन्हें बार-बार नहीं पहना जाता है। ऐसे में कई हजार रूपए खर्च करके लहंगा खरीदना समझदारी का सौदा नहीं माना जाता है। अगर आप हर फंक्शन में एक अलग लहंगा पहनना चाहती हैं और अपनी पॉकेट का भी ख्याल रखना चाहती हैं तो ऐसे में आपको ऑनलाइन लहंगा सर्च करना चाहिए।
जी हां, ऐसी कई शॉपिंग वेबसाइट हैं, जहां पर आप काफी कम दाम में खूबसूरत लहंगा खरीद सकती हैं। ऑनलाइन आपको 1000 रूपए से भी कम दाम में लहंगे मिल जाएंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही लहंगों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें ऑनलाइन 1000 रूपए से कम में भी खरीदा जा सकता है-
यह एक सेमी स्टिच जार्जेट लहंगा है जो आपको ऑनलाइन कई कलर में मिल जाएगा। इस लहंगे के साथ फ्लोरल बेल्ट और चुनरी पर बिग फ्लोरल पैटर्न इसे और भी अधिक स्टाइलिश बना रहा है। ऑनलाइन वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आप इस लहंगे को मात्र 999 ₹ में खरीद सकती हैं। यह किसी फंक्शन के लिए एक सस्ता और अच्छा ऑप्शन है।
रफल्स सेमी स्टिच लहंगा
अगर आप एथनिक लहंगे को भी एक मॉडर्न लुक में कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप रफल स्टाइल लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। क्रॉप ब्लाउज विद नेट स्लीव्स के साथ यह रफल स्टाइल लहंगा देखने में बेहद ही अच्छा लग रहा है और इसकी कीमत मात्र 999 ₹ है। आप अपनी पसंद के अनुसार ब्लैक से लेकर ग्रीन, पिंक व अन्य कई कलर में से कोई ऑप्शन सलेक्ट कर सकती हैं। ऑनलाइन वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आपको यह सेमी स्टिच लहंगा आसानी से मिल जाएगा।
प्रिंटेड सेमी स्टिच लहंगा
यह एक लाइटवेट लहंगा है, जिसे किसी भी फंक्शन या पार्टी में आसानी से पहना जा सकता है। लहंगे पर डिटिजल प्रिंट देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। कम दाम में यह लहंगा आपके स्टाइल को एन्हॉन्स करेगा। इस लहंगे के ब्लाउज को राउंड नेक लुक दिया गया है। इस सेमी स्टिच प्रिंटेड लहंगे की कीमत मात्र 949 ₹ है।
यह भी पढ़ें- शादी में पहनने के लिए लाइट वेट सिल्क लहंगे के ये डिजाइंस देखें
एंब्रायडिड सेमी स्टिच लहंगा
यह लहंगा बेहद ही खूबसूरत है और ऑनलाइन रेड, पिंक व येलो जैसे ब्राइट कलर्स में अवेलेबल है। अगर आपने किसी वेडिंग फंक्शन में जाने का मन बनाया है तो ऐसे में आप इस लहंगे को स्टाइल करने का विचार कर सकती हैं। लहंगे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ब्लाउज को नेट फुल स्लीव्स लुक दिया गया है। यह लहंगा फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर महज 999 ₹ में उपलब्ध है।
टाई डाई सेमी स्टिच लहंगा
टाई डाई लुक पिछले कुछ समय से काफी चलन में है। आप सिर्फ टी-शर्ट या वेस्टर्न वियर में ही नहीं, बल्कि एथनिक लुक में भी टाई डाई स्टाइल कैरी कर सकती हैं। ऑनलाइन आपको टाई डाई लहंगा आसानी से मिल जाएगा, जो पॉकेट फ्रेंडली है। जार्जेट फैब्रिक से बने इस लहंगे में दुपट्टे को लेस लुक दिया गया है। आप गेट टू गेदर से लेकर किसी फंक्शन में इस लहंगे को पहनने का मन बना सकती हैं। अमेजन वेबसाइट पर यह लहंगा महज 979 ₹ में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- Bridal Tips :लहंगा खरीदते वक्त इन खास बातों पर रखें ध्यान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story