लाइफ स्टाइल

राजस्थान के इन बाजारों से खरीदें बांधनी लहंगे

SANTOSI TANDI
23 Jun 2023 12:27 PM GMT
राजस्थान के इन बाजारों से खरीदें बांधनी लहंगे
x
राजस्थान के इन बाजारों
cपधारो म्हारे देश अगर आप राजस्थान घूमने जाती हैं तो ये शब्द आपको हर जगह सुनाई देता है। जिसको सुनकर आपको खुद फील हो जाएगा की आप राजस्थान में है। यहां पहुंचकर हमें सबसे पहले दिमाग में बांधनी प्रिंट से बने दुपट्टे, कुर्ते, लहंगे और साड़ी याद आते हैं। यहां के जुती डिजाइन भी कापी फेमस होते हैं। अगर आपको बांधनी प्रिंट पसंद है तो इस बार राजस्थान जाकर इस प्रिंट के बनाए गए लहंगे को जरूर ट्राई करें। ये दिखने में काफी खूबसूरत होते हैं और गर्मी में आसानी से वियर भी हो जाते हैं।
नयी सड़क
अगर आप ट्रिप प्लान कर रही हैं तो इस मार्केट को अपनी लिस्ट में जरूर एड करें। इसमें आपको बांधनी प्रिंट के अलग-अलग कपड़े मिलते हैं। जिन्हें आप स्टाइल कर सकती हैं। यहां सबसे अच्छे मिलते हैं लहंगे के ट्रेंडी डिजाइन। जिसे आप शादी से लेकर अपने फेमिली फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इस मार्केट में इस तरीके के लहंगे 1000 से 2000 की रेंज में हैवी डिजाइन में मिल जाएंगे।
इसके अलावा मार्केट में लैदर की चीजें भी अच्छी होती है। ये मार्केट सुबह 10 बजे से रात को 10 बजे तक खुलता है और संडे को ये मार्केट बंद रहता है।
बड़ा बाजार
राजस्थान में कई सारी मार्केट हैं जहां पर आपको अच्छे डिजाइन और पैटर्न के बांधनी लहंगे मिल जाएंगे। इनमें से एक है बड़ा बाजार जहां पर आपको सबसे अच्छे लहंगे डिजाइन खरीद सकती हैं। अलग-अलग दुकाने हैं जहां पर डिजाइन भी आपको अलग-अलग तरीके के मिलेंगे। इसके अलावा आपको ज्वेलरी भी यहां से मिल जाएगी। इस बाजार की खासियत ये है कि, यहां पर बांधनी प्रिंट के अलावा और कुछ नहीं मिलता है।
ये मार्केट ज्वेलरी, कपड़े और लैदर के सामान के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। इसका खुलने का समय सुबह 8 बजे से लेकर 9 बजे तक का है।
स्टेशन रोड बाजार
बिकानेर का सबसे अच्छा और सस्ता मार्केट कहलाया जाता है स्टेशन रोड बाजार। ये बाजार सबसे ज्यादा फेमस है लहंगे, लैदर का सामान और हैंडक्राफ्ट के लिए। इसलिए सबसे ज्यादा लोग यहां पहुंचते हैं और अपने लिए बांधनी प्रिंट के लहंगे (वेलवेट फ्लोरल लहंगे) खरीदते हैं। यहां पर आपको शादी के भी लहंगे आसानी से मिल जाते हैं। आप यहां पर अपने लिए फेस्टिवल के हिसाब से भी लहंगे खरीद सकती हैं। ये मार्केट सुबह 9 बजे खुलती है और रात को 9 बजे बंद हो जाती है।
राजस्थान आए और वहां के फेमस कपड़े और खाना न लेकर जाएं ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता। इसलिए इस बार फेस्टिव सीजन में एक बार यहां का टूर जरूर बनाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story