- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हड्डियों के लिए...

x
गर्मी में अधिकतर लोग छाछ पीना पसंद करते हैं। छाछ शरीर को ठंडा रखने के साथ कई बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। छाछ का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है, साथ ही शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। क्योंकि छाछ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। छाछ पोटेशियम, विटामिन बी12, कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि गर्मियों में छाछ पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
गर्मियों में छाछ पीने से मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Drinking Buttermilk In Summer In Hindi
पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
गर्मियों के मौसम में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप छाछ का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
शरीर रहता है हाइड्रेट
गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप रोजाना छाछ का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
गर्मियों में छाछ का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि छाछ का सेवन करने से शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और डिटॉक्स होता है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।
मोटापा होता है कम
बढ़ता मोटापा (Obesity) कई बीमारियों कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आप छाछ का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व मोटापा को कम करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
छाछ विटामिन ई के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना छाछ का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
छाछ मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। छाछ का नियमित सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story