लाइफ स्टाइल

पर दिखना है खूबसूरत तो इन एथनिक आउटफिट को करें स्टाइल

SANTOSI TANDI
15 Aug 2023 7:14 AM GMT
पर दिखना है खूबसूरत तो इन एथनिक आउटफिट को करें स्टाइल
x
आउटफिट को करें स्टाइल
15 अगस्त आने वाला है और यह भारत के आजादी को मनाने का दिन है। इस साल देश को आजाद हुए पूरे 76 साल हो जाएंगे। सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन लोग ट्रेडिशनल कपड़े में आजादी का जश्न साथ में मनाते हैं। लड़कियां साड़ी या सलवार पहनती हैं, तो वहीं लड़के कुर्ता पैजामा में आते हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर आप भी अपने लुक के साथ कुछ नया क्रिएट करके इस दिन खूबसूरत लग सकती हैं। एथनिक आउटफिट में आपको इस दिन के लिए काफी अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने हिसाब से रीक्रिएट करके स्टाइल कर सकती हैं और इस दिन के हिसाब से कपड़ों को स्टाइल कर सकती हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर पहनें पैंट सूट
अगर आप ऑफिस में काम करती हैं या फिर स्कूल में टीचर हैं तो इस दिन के लिए ये सूट ऑप्शन आपके लिए बेस्ट है। इसमें आप व्हाइट कलर कुर्ती विद ऑरेंज दुपट्टा स्टाइल कर सकती हैं। अपने हिसाब से इसे रीक्रिएट करके आप चाहे तो व्हाइट कुर्ती के साथ ऑरेंज बॉटम और ग्रीन दुपट्टा वियर कर सकती हैं। ये लुक भी काफी सुंदर लगता है। इसके साथ हाथों में ट्राई कलर चूड़ियां और बालों को ओपन रखें। इस तरीक से आपका Independence Day लुक रेडी हो जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर पहनें लहरिया साड़ी
साड़ियों के कई सारे ऑप्शन आपको मार्केट और ऑनलाइन मिल जाएंगे। लेकिन इस स्वतंत्रता दिवस पर अलग दिखने के लिए आप इस तरीके की लहरिया साड़ी (लहरिया साड़ी इस तरह करें रीयूज) को वियर कर सकती हैं। ये साड़ी डिजाइन दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और स्टाइल करने के बाद आपके लुक को खूबसूरत बनाते हैं।
इस तरीके की साड़ी आपको डबल शेड में भी मिल जाएगी। साथ ही ट्राई कलर में भी इस तरीके की साड़ी आप इस दिन के लिए खरीद सकती हैं। इसके साथ मैच करके सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरीके के साड़ी डिजाइन आपको मार्केट में 500 से 1000 की रेंज में और भी यूनिक डिजाइन में मिल जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर पहनें प्लाजो सेट
अगर आपको स्टाइलिश के साथ-साथ कम्फर्टेबल रहना पसंद है तो इसके लिए आप इस तरीके के प्लाजो सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के लुक को सिंपल रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा जीते इस तरीके के सूट (ट्रेंडी सूट सेट) सेट के साथ अच्छी नहीं लेगेगी। आप इसके साथ छोटे इयररिंग्स लाइट मेकअप और हाई पोनीटेल बना सकती हैं। इसी के साथ पैरों में हाई हील्स को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके का लुक भी स्वतंत्रता दिवस के लिए काफी अच्छा है। इस बार परफेक्ट लुक के लिए इस तरीके के सूट सेट को जरूर स्टाइल करें। ये आपको मार्केट में 250 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए ये एथनिक आउटफिट डिजाइन बेस्ट हैं। आप भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं और कम्फर्टेबल फील कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story