लाइफ स्टाइल

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर घर लाएं ये चीजें, आर्थिक तंगी से छुटकारा

Tara Tandi
31 May 2023 10:37 AM GMT
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर घर लाएं ये चीजें, आर्थिक तंगी से छुटकारा
x
हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि हर माह में पड़ती हैं अभी ज्येष्ठ का महीना चल रहा हैं और इस महीने पड़ने वाली पूर्णिमा को ज्येष्ठ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता हैं जो इस महीने का आखिरी दिन हैं। पूर्णिमा की तिथि माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित होती हैं मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ करने से साधक को उत्तम फलों की प्राप्ति होती हैं।
इस दिन स्नान दान पूजा पाठ और तप जप का विशेष महत्व होता हैं। इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 3 जून को रखा जाएगा। तो वही 4 जून को स्नान दान व तप जप करना उत्तम रहेगा। पूर्णिमा के दिन पूजा पाठ के साथ ही कुछ विशेष चीजों को घर लाया जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन वर्षा करती हैं और साधक की सभी परेशानियों को दूर कर देती हैं। तो आज हम आपको बता रहते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर किन चीजों को घर लाना उत्तम होता हैं।
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर घर लाएं ये चीजें—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा तिथि श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्रेष्ठ होता हैं ऐसे में आप इस दिन इनकी विधिवत पूजा करें इसके बाद कछुए की प्रतिमा घर ले आए। और इसे घर की उत्तर दिशा में स्थापित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती हैं और धन की कमी से भी मुक्ति मिल जाती हैं। वही अगर आप धन संकट से जूझ रहे हैं या फिर कर्ज का बोझ बढ़ता चला जा रहा हैं तो ऐसे में आप ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मछली की प्रतिमा घर में ला सकते हैं इसके साथ ही माता लक्ष्मी की प्रतिमा को भी इस दिन घर लाया जा सकता हैं।
इस दिन मछली की प्रतिमा को घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें। ऐसा करने से धन आगमन के योग बनने लगते हैं। वही पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जी के प्रिय हाथी की प्रतिमा को भी घर लाकर रखने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती हैं और धन दौलत की कमी दूर हो जाती हैं।
Next Story