लाइफ स्टाइल

नए साल 2022 में घर लाएं इनमें से कोई एक चीज

Ritisha Jaiswal
3 Jan 2022 12:40 PM GMT
नए साल 2022 में घर लाएं इनमें से कोई एक चीज
x
2022 को लेकर हर कोई उत्साहित है। नए साल में जीवन में क्या कुछ नया होगा

2022 को लेकर हर कोई उत्साहित है। नए साल में जीवन में क्या कुछ नया होगा, लोगों के मन में सवाल है। नया साल सबकी उम्मीदों पर खरा उतरे, इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल पर कुछ चीजों को घर लाना शुभ होता है। कहते हैं इन चीजों की वजह से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि घर आती है।

मोर पंख- भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय मोर पंख जिस घर में होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। इस नए साल में घर में खुशियों को भरने के लिए मोर पंख जरूर लाकर रखें।
तुलसी का पौधा- हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां कभी अशांति नहीं होती है। जीवन धन-धान्य से संपन्न रहता है।ठोस चांदी का हाथी- नए साल में घर पर ठोस चांदी का हाथी रख लें। ज्योतिष के अनुसार, इससे राहु और केतु का बुरा प्रभाव खत्म होता है। इसके साथ ही व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलती है। घर में शांति और खुशहाली का वास होता है।
लाफिंग बुद्धा- नए साल में घर पर लाफिंग बुद्धा ला सकते हैं। इसे हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में धन का अभाव नहीं होता है।लघु नारियल- लघु नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर तिजारी में रख दें और दिवाली के दूसरे दिन किसी तालाब या नदी में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। नारियल विसर्जित करने के बाद दूसरा नारियल तिजोरी में रख सकते हैं।


Next Story