लाइफ स्टाइल

चेहरे पर नेचुरल तरीके से लाए निखार, रोजाना इस जूस का करें सेवन

Tulsi Rao
15 Jun 2022 4:44 AM GMT
चेहरे पर नेचुरल तरीके से लाए निखार, रोजाना इस जूस का करें सेवन
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग नाना प्रकार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, लंबे समय तक बाजारू प्रोडक्ट्स का यूज करने से चेहरे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो ग्लोइंग स्किन पाने के लिए खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खानपान अर्थात फल और सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें। जंक फ़ूड से परहेज करें। वहीं, देर रात तक मोबाइल सर्फिंग न करें और कम से कम 8 घंटे जरूर सोएं। रोजाना सूर्योदय से पहले या सूर्योदय होने तक उठें। इससे दिनभर आप तरोताजा रहेंगे। सुबह में योग और एक्सरसाइज जरूर करें। इन नियमों का पालन करने से आप सेहतमंद रह सकते हैं। साथ ही नेचुरल तरीके से चेहरे पर निखार लाने के लिए रोजाना सुबह में ये जूस जरूर पिएं-

लेमन जूस
लेमन जूस यानी नींबू पानी का सेवन करने से चेहरे पर अतिरिक्त निखार आता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना सुबह में नींबू पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इससे चेहरे पर ताजगी बनी रहती है। नींबू में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पराबैंगनी किरणों से त्वचा को सुरक्षित रखने में सहायक होता है।
चुकंदर का जूस
नेचुरल तरीके से चेहरे पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोजाना चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से खून साफ़ होता है, जिससे त्वचा में होने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। एक शोध के अनुसार, चुकंदर के अर्क में ग्लाइकोसील सिलेरैमाइड पाया जाता है। इससे त्वचा की ऊपर परत की रक्षा होती है। साथ ही चेहरे से संबंधी अन्य परेशानियों में भी फायदेमंद होता है।
टमाटर का जूस पिएं
टमाटर में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पानी की अधिकता से शरीर हायड्रेट रहता है। साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन निकल जाता है। इसके अलावा, टमाटर में लाइकोपेन पाया जाता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए रोजाना सुबह में टमाटर के जूस का सेवन जरूर करें।


Next Story