लाइफ स्टाइल

इन घरेलू उपायों को फॉलो कर चेहरे पर लाए निखार और ग्लो

Kajal Dubey
3 Oct 2021 3:31 PM GMT
इन घरेलू उपायों को फॉलो कर चेहरे पर लाए निखार और ग्लो
x
जौ के आटे के फायदे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।हल्दी, चंदन, बेसन और न जाने क्या-क्या, जब भी बात उबटन की आती हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले यही नाम आते है, लेकिन आज हम बताने वाले हैं जौ के आटे से बने उबटन के बारे में। आने वाले दिनों में शादी का सीजन शुरू हो जाएगा ऐसे में दुल्हन बनने वाली लड़कियां निखार और ग्लो के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ कुछ घरेलू उपायों को भी फॉलो करती हैं।

जौ के आटे के फायदे
जौ का आटा एनर्जी का एक अच्छा स्रोत है, और यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व और मिनरल्स होते हैं, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। यह हड्डियों को मजबूत करता है और शरीर को एनर्जी देता है और बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है। सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही ये त्वचा को निखारने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। जौ का आटा आपके चेहरे से गंदगी को हटाने में पूरी तरह से मदद करता है। ये स्किन को सॉफ्ट और स्मूद भी बनाता है। त्वचा को निखारने के लिए जौ का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। ये प्राकृतिक और पुराने उपायों की लिस्ट में शामिल है।
कैसे बनाएं उबटन
अगर आप बहुत जल्द दुल्हन बनने वाली है तो आप इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इसके लिए दो चम्मच जौ का आटा लें और उसमें कच्चा दूध मिलाएं फिर इसमें एक चुटकी हल्दी को मिलाएं। इस मिश्रण को गाढ़ा न करें क्योंकि इसे लगा कर नहीं छोड़ना होता।
कैसे करें इस्तेमाल
जब भी आप नहाने जाएं तो इसे बना कर रख लें। फिर इससे हाथ, पैर और चेहरे पर नहाते समय साबुन की जगह लगाएं। हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते रहें। फिर अच्छे से पानी डाल कर नहाएं। नियमित इस्तेमाल से आप जरुर रिजल्ट देखने को मिलेंगे।


Next Story