लाइफ स्टाइल

बॉलीवुड ब्राइडल से ज्यादा लोकप्रिय हैं दुल्हन मेहंदी, देखें तस्वीर

Tara Tandi
3 Dec 2021 7:31 AM GMT
बॉलीवुड ब्राइडल से ज्यादा लोकप्रिय हैं दुल्हन मेहंदी, देखें तस्वीर
x
शादी का सीजन हो और मेहंदी का जिक्र ना हो ऐसा तो हाे नहीं सकता। मेहंदी सेरेमनी का दुल्हनों को खास इंतजार होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शादी का सीजन हो और मेहंदी का जिक्र ना हो ऐसा तो हाे नहीं सकता। मेहंदी सेरेमनी का दुल्हनों को खास इंतजार होता है। ऐसा माना जाता है कि इसका रंग दूल्हा दुल्हन के बीच प्यार को और ज्यादा गहरा बनाता है साथ ही रिश्ते को मजबूत बनाता है। तभी तो दुल्हन की मेहंदी आम दिखने वाली मेहंदी से कुछ हट कर लगाई जाती है। अगर आप भी जल्द शादी करने जा रही हैं तो हम आपको बॉलीवुड की कुछ दुल्हनों की तस्वीरें दिखाने जा रहे है, जिनसे टिप्स लेकर अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचा सकती हैं।

साेनम कपूर
सबसे पहले हम एक्ट्रेस सोनम कपूर की बात करते हैं। उन्होंने अपनी मेहंदी के लिए वीना को अपॉइंट किया था। वीना को बॉलीवुड में मेहंदी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।सोनम कपूर की ब्राइडल मेहंदी में फ्लोरल और पिकॉक डिजाइंस को नया अंदाज दिया गया था, आप भी इससे कुछ टिप्स ले सकती हैं।

दीप‍िका पादुकोण
सोनम की तरह दीप‍िका पादुकोण ने भी अपनी मेहंदी के लिए मशहूर मेहंदी आर्ट‍िस्ट वीणा को ही चुना था। दीप‍िका ने बेहद महीन डिजाइन की मेहंदी लगवाई थी। इसमें उन्होंने बूटियां, कमल, मोर और लेस डिजाइन्स डलवाई थीं। इसमें शेडिंग टेक्नीक का भी यूज किया गया था

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उनकी ब्रइडल मेहंदी भी बेहद खास थी। ऐक्ट्रेस ने निक के नाम के साथ ही उनके प्रफेशन से जुड़े इंस्ट्रूमेंट गिटार को भी अपने हाथ पर बनवाया था। इसके साथ बनाई गई मोर, फूल, बूटी और ऊंट की डिजाइन उनकी मेहंदी को और खूबसूरत बना रही थी।

दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की मेहंदी की चर्चाएं खूब हुई थी। उन्होंने एक हाथ पर मेहंदी से विवेक का चेहरा तो दूसरे हाथ पर अपना चेहरा बनवाया था। ये मेहंदी ऐसी थी, जो एक नजर में पसंद आ जाए।

श्रद्धा आर्या
सीरियल 'कुंडली भाग्य की 'प्रीता' यानी श्रद्धा आर्या की शादी की तस्वीरें पिछले दिनों खूब वायरल हुआ था। उनकी मेहंगी के डिजाइन की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। उनकी मेहंदी वाकई में बेहद खूबसूरत रची है


Next Story