लाइफ स्टाइल

Breakfast Recipe: दही, पनीर, सूजी से बनाएं स्वादिष्ट पनीर रोस्टी

Bharti Sahu 2
1 Sept 2024 11:28 AM IST
Breakfast Recipe: दही, पनीर, सूजी से बनाएं स्वादिष्ट पनीर रोस्टी
x
Breakfast Recipe: सेहत के लिए सुबह का भोजन स्किप करना नुकसानदायक होता है. ब्रेकफास्ट दिन भर एनर्जेटिक बने रहने के लिए बेहद जरूरी है. ऐसे में आप डेली ब्रेड ऑमलेट, दूध कॉर्नफ्लेक्स, मैगी, चीला, पोहा आदि खाकर बोर हो गए हैं तो आपको बताते हैं बेहद ईजी नाश्ते की रेसिपी. इस रेसिपी का नाम है पनीर रोस्टी. इसका नाम जितना डिफरेंट है, स्वाद और सेहत में उतना ही लाजवाब लगेगा. इसे आप बच्चों के स्कूल लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं.
आइए जानते
हैं पनीर रोस्टी बनाने के लिए आपको क्या सामग्री चाहिए और इसकी विधि क्या है|
सामग्री
दही- 1 कप
सूजी- डेढ़ कप
पनीर-150 ग्राम
अदरक- एक छोटा टुकड़ा
प्याज- 1 छोटा कटा हुआ
शिमला मिर्च- 1 छोटा कटा हुआ
गाजर- एक बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
लहसुन- 2-3 कली कटी हुई
बींस- आधा कप कटी हुई
चिली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
तेल-2 चम्मच
जीरा- आधा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
करी पत्ता-6-7
सरसों के दाने- 1 छोटा चम्मच
पानी आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार
विधि
सूजी और दही को एक बाउल में डालें. इसमें एक कप पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. पैन को गैस पर रखें और इसमें एक चम्मच तेल डालकर सरसों के बीज, जीरा, करी पत्ता डाल दें और कुछ सेकेंड भूनें. अब इसमें हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और प्याज डालकर कुछ सेंकेड के लिए फ्राई करें. जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, बीन्स, गाजर भी डाल दें और थोड़ी देर तक भूनें. जब ये अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें चिल्ली फ्लेक्स, नमक, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर एक से दो मिनट तक भूनें. अब पनीर को कद्दूकस करके इसमें डालें. अच्छी तरह से मसालों के साथ इसे मिक्स करके एक से दो मिनट के लिए पकाएं. नमक भी डाल दें. अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें. सूजी और दही से बने घोल में पनीर के मिक्सचर को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. बहुत गाढ़ा हो गया हो तो थोड़ा सा पानी डाल दें.
अब पैन गर्म करें. इसमें थोड़ा सा तेल डालें और इस घोल को डालकर पैन में अच्छी तरह से फैला दें. ढक्कन से कवर करके कम आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेकें. टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी पनीर रोस्टी गर्मा गर्म सर्व करने के लिए तैयार है. इसे आप टोमैटो सॉस या फिर हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं|
Next Story