लाइफ स्टाइल

दिन की शुरुआत में नाश्ता बहुत अहम होता है,खाली पेट नाश्ते में ले ये चीजें

Kajal Dubey
21 Dec 2021 3:56 AM GMT
दिन की शुरुआत में नाश्ता बहुत अहम होता है,खाली पेट नाश्ते में ले ये चीजें
x
शरीर को हेल्दी बनाने के लिए अच्छा आहार बहुत जरुरी है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना (Corona) जैसी महामारी पूरी दुनिया में फैली हुई है। हर कोई इससे परेशान हैं, इस समय सबसे ज्यादा जरुरी है हमारे शरीर का हेल्दी (healthy) रहना। ऐसे में शरीर को हेल्दी बनाने के लिए अच्छा आहार बहुत जरुरी है, दिन की शुरुआत में नाश्ता बहुत अहम होता है। अगर आपका नाश्ता हेल्दी है अच्छा है तो पूरी दिन आपके शरीर में ऊर्जा (Energy) का संचार होता रहता है। इसलिए सुबह नाश्ते को हल्का ना समझें। आजकल की भाग दौड़ भरी दुनिया में हर कोई इतना व्यस्त है कि उसके पास ना खाने का समय है और ना ही अपनों के लिए वक्त। कई लोग तो सुबह का नाश्ता ही नहीं करते हैं, जबकि सुबह का नाश्ता पूरे दिन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।

लेकिन नाश्ता मतलब हेल्दी नाश्ता, ना कि कुछ भी गलत चीजें खाली जो आपको ताजगी और ऊर्जा देनें की बजाए आपको बीमार कर सकती हैं। सबसे बड़ा सवाल है नाश्ता किस तरह का होना चाहिए? क्या चीजें खाली पेट खाने से स्वास्थ्य रहा जा सकता है।
बादाम
बादाम मांसपेशियों को बनाने में मददगार होती है, ये प्रोटीन का स्तोत्र है। सुबह बादाम खाने के कई तरीके हैं, पहला तो रातभर बादाम भीगोकर खाना, और दूसरा शेक बनाकर पिएं।
दालचीनी
दालचीनी कई मायनों में सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। वहीं अगर इसे सुबह खाली पेट खाएं तो ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना लें, सुबह-सुबह इसका सेवन करने से पेट तो साफ होगा ही साथ ही वजन भी कम होगा। लेकिन इसे शहद के साथ पानी में मिलाकर लें।
इन 5 स्पेशल फूड से सर्दियों में गर्भवती महिलाएं बढ़ा सकती हैं इम्यूनिटी
पपीता
पपीता पेट के लिए रामबाण है, इससे पेट तो दुरुस्त रहता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। साथ ही इससे आपके पाचन तंत्र पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। पपीते में काफी मात्रा में फाइबर, फोलेट और विटामिन होते हैं। साथ ही ये लिवर को भी डिटॉक्स करता है।
किशमिश का पानी
सूखे मेवों के रूप में लोग किशमिश का इस्तेमाल करते हैं। अधिकतर लोग इसे पसंद भी करते हैं, लेकिन शायद ही किसी को पता होगा कि ये लाभकारी भी होती है। किशमिश का पानी खाली पेट पीना फायदेमंद है।
नींबू पानी
नींबू पानी वजन कम करने में कारगार है। लेकिन इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना सेहत के लिए अमृत के समान है। गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाएं। नींबू पानी सुबह आपके पाचन तंत्र को ठीक करता है।


Next Story