- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ब्रेड एग उपमा है...

x
आपको दिन भर एनर्जी और स्फूर्ति दें। ऐसी ही एक रेसिपी है उपमा, हालांकि आपने उपमा खाया होगा, लेकिन हम जिस उपमा की बात कर रहे हैं, उसमें अंडे का भी इस्तेमाल किया जाता है। उपमा एक लाइट ब्रेकफास्ट है। रवा उपमा या फिर ब्रेड उपमा खा चुके हैं तो अब एक बार आप ट्राई करें ब्रेड एग उपम की रेसिपी। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते है इसे बनाने की सामग्री।
जानें ब्रेड एग उपमा बनाने के लिए सामग्री
ब्रेड क्रम्ब्स- 1 कप
अंडा- 2
आलू- 4 कटे हुए
प्याज-1
लहसुन- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
अदरक- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
हल्दी पाउडर-1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
साबुत जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी
मक्खन- 2 चम्मच
टमाटर- 2 कटा हुआ
करी पत्ता- 2-3
धनिया पत्ती- कटी हुई
नमक- स्वादानुसार
पानी- आवश्यकतानुसार
ब्रेड एग उपमा बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें। इसमें टमाटर बटर जीर डालकर भूनें। आलू, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च. अदरक, धनिया, टमाटर काट कर रख लें। अब इसमें आलू डालकर फ्राई करें। फिर मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर पकाएं। जब आलू पक जाए तो इसमें अंडे को फोड़कर डाल दें। एक मिनट बाद टमाटर डाल दें और पकाएं। अब ब्रेड क्रम्ब्स और थोड़ा सा पानी डालकर चलाएं। इसे ढक कर एक मिनट और पकाएं। अब एक बाउल में इसे निकाल दें और धनिया पत्ती से गार्निश कर लें। तैयार है ब्रेड एग उपमा। इसमें आप चाहें तो टोमैटो सॉस, नमकीन मिक्सचर डालकर भी खा सकते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story