- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- लड़कियों की इन चीजों से...
लाइफ स्टाइल
लड़कियों की इन चीजों से लड़के हो जाते है आकर्षित
Apurva Srivastav
29 March 2023 12:15 PM GMT

x
लड़के लड़कियों की आँखें देख कर ही उन पर फ़िदा हो जाते हैं।
लड़के और लड़कियों का आपस में आकर्षित होंना बेहद स्वाभाविक और प्राकृतिक है। लडकियां अगर किसी अच्छे लड़के को देख ले या लड़के किसी सुंदर लड़की को देख ले तो दोनों आपस में बात करने की कोशिश करते ही हैं। ज्यादातर लड़के लड़कियों को देखकर पहली ही नजर में अपना दिल हार बैठते हैं और उनसे बात करने या मुलाकात करने के नए-नए तरीके या बहाने ढूंढते रहते हैं। लड़कियों को भी पता है कि उनमे कुछ बात होती है जो लड़के उन पर जल्द ही दीवाना हो जाते हैं लेकिन वो ऐसी क्या चीज है वो हम आपको बताने जा रहे हैं।
लड़कियों की आंखे : लड़के लड़कियों की आँखें देख कर ही उन पर फ़िदा हो जाते हैं। लड़कियों से आंख से आंख मिल गई मतलब दोनों के बीच एक बॉन्ड बन गया, इसलिए आंखें सबसे जरूरी चीज हैं। ऐसा कहा जाता है कि आंखें व्यक्ति के स्वाभाव के बारे में बताती है। इसी कारण लड़के लड़कियों की आंखों से उनके व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाते हैं।
आवाज : एक अध्ययन के मुताबिक़ मालूम चला है कि लड़कों को ऐसी लडकियां सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं जिनकी आवाज बेहद मीठी, साफ़ और सुरीली होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़के लड़कियों की आवाज से बहुत कुछ पता लगा लेते हैं। जैसे, अगर लड़कों से बात करते समय लड़कियों की टोन बहुत नर्म है, तो वह आपका स्वभाव कोमल मानते हैं। तेज आवाज में बात करने वाली लड़कियों को आक्रामक स्वभाव की मानते हैं। और धीमी आवाज वाली लड़की में उनको एनर्जी की कमी लगती।
लड़कियों की मुस्कान : लड़कियों की मुस्कान लड़कों को इंप्रेस करने के लिए काफी है। मुस्कान किसी भी पुरुष को आसानी से मंत्रमुग्ध कर देती है। यकीन करिए आपकी मुस्कान किसी भी लड़के को आपके प्यार में पड़ने को मजबूर कर देगी। कई शोधों के अनुसार लड़के लड़कियों के चेहरे पर मुस्कान को जिंदादिली का प्रतीक मानते हैं।
बाल : लड़कियों के काले और घने बाल लड़कों को बहुत जल्दी अपने ऊपर लटटू कर देते हैं। लड़कों को सिंपल बाल ज्यादा पसंद आते हैं। लड़कों को बात करते समय लड़कियों के बालों में उंगली फेरना अच्छा लगता है। शोध के मुताबिक ज्यादातर लड़के, स्वस्थ स्टाइलिश, चमकदार और मुलायम बाल पसंद करते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story