लाइफ स्टाइल

लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं आती लड़कियों की ये आदतें, बचें इन्हें करने से

SANTOSI TANDI
7 Sep 2023 12:21 PM GMT
लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं आती लड़कियों की ये आदतें, बचें इन्हें करने से
x
बचें इन्हें करने से
जब भी आप कभी किसी नई रिलेशनशिप की शुरुआत करते हैं तो डेट पर जाकर एक-दूसरे को जानने और समझने की कोशिश करते हैं। इस दौरान अधिकतर लोग यह मानते हैं कि सिर्फ लड़कियां ही हैं जो लड़कों को नोटिस करती हैं, जबकि ऐसा नहीं हैं क्योंकि लड़के भी लड़कियों की बातों पर काफी गौर करते हैं। लड़कियों को लगता है कि लड़के उनकी पर्सनैलिटी और उनके बातचीत के तरीके को उतनी गंभीरता से नहीं लेते। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। लड़के आपकी हर एक बात पर गौर करते हैं। ऐसे में अक्सर लड़कियां लड़कों को आकर्षित करने के चक्कर में गड़बड़ कर देती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको लड़कियों की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं।
नखरे दिखाने वाली
पुरुषों को नखरे दिखाने वाली लड़कियां पसंद नहीं आती हैं। लड़कियों को लगता है कि बच्चों जैसी हरकतें करने वाली लड़कियां उन्हें पसंद आएंगी लेकिन ऐसा नहीं है।
मूड स्विंग वाली
लड़कों को लड़कियों के मूड स्विंग भी पसंद नहीं होते। अगर आप किसी वाजिब वजह से परेशान है या चिंतित हैं तो अलग बात है, लेकिन अगर आप बिना वजह बार-बार टेंशन का माहौल क्रिएट करने की कोशिश करेंगी तो वो आपसे नाराज हो सकते हैं।
चुपचाप रहने वाली
कुछ लड़कियों को लगता है कि लड़कों को चुप रहने वाली लड़कियां पसंद आती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है लड़के चुप रहने वाली लड़कियों को नहीं बल्कि समझदारी वाली बातें करने वाली लड़कियों को पसंद करते हैं। पहली डेट पर जाकर अगर आप चुपचाप बेवकूफ बनी बैठी रहेंगी तो ये आपके इंप्रेशन को बिगाड़ने का काम करेगी।
क्रिटिसाइज करने वाली
अगर आप अपने पार्टनर से प्यार करती है तो उनका हमेशा सपोर्ट करें। किसी बात के लिए उन्हें क्रिटिसाइज न करें। लड़कों को जब क्रिटिसाइज किया जाता है तो वे अक्सर अपना माइंड डाइवर्ट करने के लिए दूसरा ऑप्शन चुन लेते हैं।
मेकअप थोपने वाली
कुछ लड़कियां बहुत सारा मेकअप करती हैं। उनको लगता है कि लड़कों को बड़े और उभरे होंठ पसंद आते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। जरूरत से ज्यादा मेकअप उन्हें आकर्षित नहीं करता है क्योंकि ये बनावटी लगता है।
पर्सनल स्पेस ना देने वाली
हर किसी को अपनी लाइफ को थोड़ी पर्सनल स्पेस की जरुरत होती है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर स्पेस नहीं देती हैं और यही चाहती हैं कि वो हर समय आपको ही समय दे तो ये रिलेशनशिप के लिए काफी बुरा साबित हो सकता है।
मेसी कपड़े पहनने वाली
कुछ लड़कियों को लगता है कि लड़के आलसी और मेसी से कपड़े पहनने वाली लड़कियों को पसंद करते हैं। हालांकि ऐसा नही है लड़कों को हमेशा करीने से सजी और खुद की देखभाल करने वाली लड़कियां ही पसंद आती हैं।
Next Story