- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- त्वचा के लिए फायदेमंद...

x
लौकी के जूस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लौकी का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लौकी के जूस का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन लौकी के जूस का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर शुगर लेवल तक कंट्रोल रहता है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि लौकी के जूस में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, फाइबर और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट लौकी का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
खाली पेट पिएं लौकी का जूस, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Bottle Gourd Juice On An Empty Stomach In Hindi
वजन घटाने में सहायक
बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल
हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी के जूस में मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप लौकी के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
लौकी के जूस में एंटी डायबिटीक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
पाचन स्वास्थ्य में होता है सुधार
पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए लौकी के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी के जूस में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
कैंसर का खतरा होता है कम
लौकी में कीमोप्रीवेंटिव (कैंसर को दूर रखने वाला) प्रभाव होता है, इसलिए अगर आप खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
लौकी के जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी का जूस एंटीबैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story