- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- लौकी की बर्फी: स्वाद...
लाइफ स्टाइल
लौकी की बर्फी: स्वाद के साथ सेहत का कॉम्बो, नोट कर लें रेसिपी
SHIDDHANT
18 Feb 2026 10:51 PM IST

x
Delhi दिल्ली। फाल्गुन का महीना चल रहा है। ऐसे में रंगों के त्योहार होली की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश का कल्चरल डिपार्टमेंट लौकी की बर्फी को बनाने की सलाह देता है, जो स्वाद के साथ सेहत का कॉम्बो है। उत्तर प्रदेश की पारंपरिक पाक-कला में लौकी की बर्फी एक अनोखी और स्वादिष्ट मिठाई है, जिसमें स्वाद के साथ सेहत का पूरा कॉम्बो मिलता है। उत्तर प्रदेश का कल्चरल डिपार्टमेंट इसे हल्की, पौष्टिक और उत्सवों के लिए आदर्श बताता है। आमतौर पर सब्जी समझी जाने वाली लौकी को यहां शानदार बर्फी में बदला जाता है, जो मीठी होने के बावजूद कम कैलोरी वाली और सेहतमंद रहती है।
लौकी (बॉटल गार्ड) के औषधीय गुण इसे और भी खास बनाते हैं। आयुर्वेद और आधुनिक अध्ययनों के अनुसार, लौकी में 96 प्रतिशत पानी, कम कैलोरी, फाइबर, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। फाइबर से भरपूर होने की वजह से यह कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच में राहत देती है। पेट को ठंडक देती है और पाचन तंत्र मजबूत करती है। कम कैलोरी और ज्यादा पानी से भूख कम लगती है, वजन घटाने में भी मददगार है। लौकी हृदय स्वास्थ्य के लिए भी कारगर है। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है, कोलेस्ट्रॉल कम कर दिल को स्वस्थ बनाता है। यह नेचुरल डिटॉक्सिफायर है और त्वचा को चमकदार बनाती है। लौकी में कम कार्ब्स और शुगर मेटाबॉलिज्म सुधारने वाले गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं।
लौकी की बर्फी हल्की, पौष्टिक और त्योहारों के लिए बेस्ट है। यह मिठाई बनाने की रेसिपी भी आसान है। इसके लिए सबसे पहले लौकी को धोकर छिलका उतारें, बीज निकालें और कद्दूकस करें। इसके बाद कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी में कद्दूकस लौकी डालें और मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट तक भूनें। इसके बाद इसमें चीनी डालें और पानी सूखने तक पकाएं। इसमें मावा और बाकी घी मिलाकर भूनें जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। स्वाद के लिए ऊपर से इलायची पाउडर डालें। इसके बाद ठंडा होने के बाद मनचाहे शेप में काट लें।
Tagsहोली 2026लौकी की बर्फीउत्तर प्रदेश पाक कलास्वास्थ्यवर्धक मिठाईपारंपरिक रेसिपीफाल्गुन त्योहारपौष्टिक मिठाईघी और मावाइलायची पाउडरस्वाद और सेहतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





