लाइफ स्टाइल

स्त्री हो या पुरुष दोनों को सदैव याद रखनी चाहिए ये बातें

Tara Tandi
15 Feb 2021 5:16 PM IST
स्त्री हो या पुरुष दोनों को सदैव याद रखनी चाहिए ये बातें
x
कुछ बातें हमारे जिंदगी में ऐसी होती हैं, जिनको अगर हम आपने जीवन में अपना लें तो वह खुशहाल हो जाए।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | कुछ बातें हमारे जिंदगी में ऐसी होती हैं, जिनको अगर हम आपने जीवन में अपना लें तो वह खुशहाल हो जाए। ऐसी ही कुछ बातों के बारे में चाणक्य नीति नामक ग्रंथ में लिखा है। इस ग्रंथ में हर आयु के मनुष्य के लिए कई उपयोगी बातें हैं..

1. शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पता है। शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है।

2. अपने रहस्यों को किसी पर भी उजागर मत करो। यह आदत आपको बर्बाद कर सकती है।

3. हमें भूतकाल के बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए, न ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए। विवेकवान मनुष्य हमेशा वर्तमान में जीते हैं।

4. काम की शुरुआत से पहले खुद से तीन सवाल करने चाहिए - मैं ये क्यों कर रहा हूं या रही हूं, इसके परिणाम क्या हो सकते हैं तथा क्या मैं सफल हो पाऊंगा या हो पाऊंगी? 5. एक बार जब कोई काम शुरू कर दें तो असफलता का डर मन से निकाल दें। डर का त्याग कर दें क्योंकि ईमानदारी से काम करने वाले लोग ही खुश रहते हैं।

Next Story