लाइफ स्टाइल

50 की उम्र में भी हड्डियां रहेंगी मजबूत, इन 2 बातों का भी रखें ध्‍यान

SANTOSI TANDI
20 July 2023 7:51 AM GMT
50 की उम्र में भी हड्डियां रहेंगी मजबूत, इन 2 बातों का भी रखें ध्‍यान
x
, इन 2 बातों का भी रखें ध्‍यान
उम्र बढ़ने पर बोन मास (बोन मास हमारे शरीर का अहम हिस्सा होता है। यह शरीर के आकार, संरचना और स्थायित्व के लिए जरूरी होता है और कैल्शियम, फॉस्फेट और अन्य मिनरल्स को स्‍टोर करके मजबूत और हेल्‍दी रखता है) धीमी गति से बनता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। साथ ही, हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम जरूरी माना जाता है। लेकिन, एक उम्र के बाद शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। इससे हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या सताने लगती है।
इसके अलावा, महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने लगती है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें हड्डियां काफी कमजोर होकर मामूली चोट लगने से टूटने लगती हैं। बुजुर्ग ही नहीं, आजकल कम उम्र के लोग भी हड्डियों में कमजोरी से परेशान हैं। जी हां, अगर आप डाइट पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, तो यकीन मानिए आप कम उम्र में ही हड्डियों से जुड़ी कई समस्‍याओं की चपेट में आ सकते हैं।
लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि आज हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी हड्डियों को 50 की उम्र में भी मजबूत रखेंगी। इनके बारे में हमें आयुर्वेद और आंत स्वास्थ्य कोच डॉ. डिंपल बता रही हैं।
यदि आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी है, तो इससे शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। ऐसे में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए आपको रोजाना 20 मिनट धूप में रहना चााहिए।
सूर्य आपको यूवीबी किरणों को अवशोषित करने और विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही, विटामिन-डी आपके द्वारा खाए जाने वाले फूड्स से कैल्शियम और अन्य विटामिन, पोषक तत्वों और मिनरल्‍स को अवशोषित करने में मदद करता है।
हड्डियों की मजबूती के लिए प्‍लांट बेस फूड्स का सेवन बढ़ाएं, क्‍योंकि इसमें एनिमल बेस्‍ड फूड्स की तुलना में कैल्शियम की मात्रा ज्‍यादा होती है। जब आप एक गिलास दूध पीते हैं, तब एनिमल प्रोटीन की मौजूदगी के कारण शरीर कैल्शियम का केवल 30% ही अवशोषित करता है।
इसलिए अपनी डाइट में पालक, केल, बोक चॉय, ब्रुसेल्स और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। इसके अलावा, आप पत्तागोभी, शलजम, सरसों का साग और कोलार्ड साग भी खा सकते हैं। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।
कैल्शियम से भरपूर बीज को भी आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप चिया और अलसी के बीज ले सकते हैं। आप केल्प जैसी समुद्री शैवाल ले सकते हैं। यह शैवाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप थोड़ी मात्रा में नट्स, बीन्स और दालें भी ले सकते हैं।
बीन्‍स में मैग्‍नीशियम, कैल्शियम और फास्‍फोरस होते हैं, जो हड्डियों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, नट्स में कैल्शियम के साथ मैग्‍नीशियम होता है, जो बॉडी में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है।
आप भी इन दो चीजों को अपने रूटीन में शामिल करके हड्डियों को मजबूत रख सकते हैं। अगर आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story