लाइफ स्टाइल

उबले अंडे vs पनीर: जिम वालों के लिए कौन है बेहतर प्रोटीन सोर्स?

Dolly
10 Aug 2025 10:41 AM IST
उबले अंडे vs पनीर: जिम वालों के लिए कौन है बेहतर प्रोटीन सोर्स?
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ने के साथ ही लोगों में प्रोटीन के सही स्रोत को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। खासतौर पर जिम जाने वाले लोग अक्सर इस उलझन में रहते हैं कि उबले अंडे बेहतर हैं या पनीर क्यूब्स? दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं, लेकिन इनकी प्रभावशीलता व्यक्ति की फिटनेस जरूरतों, शारीरिक गतिविधि और डाइट पर निर्भर करती है। पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं, लेकिन इनकी प्रभावशीलता व्यक्ति की फिटनेस जरूरतों, शारीरिक गतिविधि और डाइट पर निर्भर करती है।
उबले अंडे — एक अंडे में लगभग 6 ग्राम हाई-क्वालिटी प्रोटीन होता है। अंडे में मौजूद अमीनो एसिड्स मसल रिकवरी और बिल्डिंग के लिए बेहद फायदेमंद हैं। साथ ही अंडा विटामिन B12, D और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है। कम कैलोरी में अधिक पोषण देने वाला विकल्प माना जाता है।
पनीर क्यूब्स — उबले अंडे vs पनीर: जिम वालों के लिए कौन है बेहतर प्रोटीन सोर्स?पनीर यानी कुटेज चीज़ शाकाहारी लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 18-20 ग्राम प्रोटीन होता है। यह धीरे-धीरे पचने वाला प्रोटीन है, जो लंबे समय तक मसल्स को पोषण देता है। इसमें कैल्शियम की मात्रा भी अधिक होती है, जो हड्डियों के लिए लाभकारी है।
तो कौन बेहतर है?
अगर आप वर्कआउट के तुरंत बाद फास्ट-एब्ज़ॉर्बिंग प्रोटीन चाहते हैं, तो उबले अंडे ज्यादा असरदार हैं। लेकिन अगर आपको लॉन्ग-टर्म सैटायटी और धीरे-धीरे रिलीज़ होने वाला प्रोटीन चाहिए, तो पनीर क्यूब्स फायदेमंद हैं।
Next Story