लाइफ स्टाइल

इन 5 मीठे फलों को खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

Apurva Srivastav
17 Jun 2023 3:22 PM GMT
इन 5 मीठे फलों को खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
x
आजकल बदलती जीवनशैली, खान-पान और अन्य कारणों से बहुत से लोग मधुमेह के शिकार हो रहे हैं। मधुमेह रोगियों को स्वस्थ रहने के लिए संयम सबसे जरूरी है। आहार में संयम और नियमित व्यायाम से मधुमेह को नियंत्रण में रखा जा सकता है। डायबिटीज होने पर कई चीजों को खाने से मना किया जाता है। ऐसे लोगों के लिए मीठा खाना जहर के समान होता है। इन लोगों को मीठा खाने की सख्त मनाही होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मीठे फल ऐसे भी हैं जिनका सेवन हानिकारक नहीं है। हालांकि इन फलों का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आज हम आपको ऐसे फलों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप डायबिटीज होने पर भी खा सकते हैं।
1. तरबूज़
हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, डायबिटीज के मरीज तरबूज का सेवन कर सकते हैं. इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं।
2. आम
आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आम खाने में मीठा होने के बावजूद मधुमेह रोगियों के लिए हानिकारक नहीं होता है। हालांकि मधुमेह के रोगियों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
3. अनानास
अनानास में विटामिन, विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कार्ब्स होते हैं। मधुमेह में भी इसका सेवन किया जा सकता है।
4. संतरा
संतरा मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। यह एक सुपर फूड है। संतरा विटामिन सी, फोलेट, फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होता है। जो शुगर लेवल को कम करने में मददगार है।
5. नाशपाती
नाशपाती को ब्लड शुगर के मरीजों के लिए भी एक फायदेमंद फल माना जाता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है। नाशपाती में कई विटामिन होते हैं। इसमें विटामिन-के भी होता है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
Next Story