लाइफ स्टाइल

रोजाना धनिया पानी पीने से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Admin4
19 April 2021 3:07 PM GMT
रोजाना धनिया पानी पीने से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
x
इस शोध से यह पता चला है कि धनिया के सेवन से डायबिटीज में आराम मिलता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। धनिया एक मसाला है, जिसका इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं, आयुर्वेद में धनिया को दवा माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। खासकर मोटापा और डायबिटीज के लिए धनिया किसी दवा से कम नहीं है। डॉक्टर हमेशा बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना धनिया पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में मौजूद फैट बर्न होता है। इसके अलावा, डायबिटीज में भी धनिया कारगर है। इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। कई शोध में खुलासा हुआ है कि डायबिटीज के मरीजों का रोजाना धनिया का सेवन करना चाहिए। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो धनिया का सेवन कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

रिसर्च गेट पर छपी एक शोध में धनिया के फायदे को बताया गया है। इस शोध से यह पता चला है कि धनिया के सेवन से डायबिटीज में आराम मिलता है। यह शोध चूहों पर किया गया है। इस शोध में चूहों को धनिया पानी दिया गया है। इससे चूहों के इंसुलिन और शुगर में सुधार देखा गया। इसके लिए डायबिटीज के मरीज भी धनिया पानी का सेवन कर सकते हैं।
कैसे करें सेवन
डायबिटीज के मरीज धनिया का काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच धनिया को अच्छी तरह से उबाल लें। साथ ही इसमें स्वादानुसार नमक, दालचीनी, काली मिर्च और अन्य मसाले का यूज कर सकते हैं। आपका काढ़ा बनकर तैयार है। इसका सेवन रोजाना सुबह में करें। इसके अलावा, रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक मुठ्ठी धनिया भिगोकर रख दें। अगली सुबह खाली पेट धनिया पानी का सेवन करें। इससे भी डायबिटीज में आराम मिलता है।


Next Story