- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आम पन्ना पीने से खून...

x
गर्मियों के मौसम में लू से बचने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, ऐसे में अगर आप आम पन्ना का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। बता दें कि आम पन्ना को कच्चे आम से बनाया जाता है, जो पीने में खट्टा-मीठा और काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे पीने से शरीर का तापमान नॉर्मल रहता है। साथ ही आम पन्ना का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि कच्चे आम में विटामिन ए, विटामिन b1, विटामिन b2, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि आम पन्ना पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
आम पन्ना पीने से मिलते हैं ये 5 अद्भुत फायदे-Amazing Benefits Of Drinking Aam Panna In Hindi
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप आम पन्ना का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि आम पन्ना विटामिन सी का भंडार होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
लू से होता है बचाव
गर्मी के मौसम में धूप और लू (Loo) लगने की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं, ऐसे में अगर आप रोजाना आम पन्ना का सेवन करते हैं, तो इससे लू से बचाव होता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को ठंडक पहुंचती है।
पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त
गर्मियों के मौसम में पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप आम पन्ना का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, अपच, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
खून की कमी होती है दूर
शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप आम पन्ना का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि आम पन्ना में मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
आम पन्ना का सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि आम पन्ना विटामिन ए के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story