- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bitter gourd juice:...
लाइफ स्टाइल
Bitter gourd juice: आसान तरीके से तैयार हो जाता है यह हेल्दी ड्रिंक
Tara Tandi
21 May 2025 8:00 PM IST

x
Bitter gourd juice रेसिपी: करेले का स्वाद भले ही कड़वा हो, लेकिन यह शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। डायबिटीज की बीमारी में तो करेला रामबाण औषधि की जैसे काम करता है। करेले का जूस नियमित पीने से हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। स्वस्थ होने के बावजूद हफ्ते में एक बार करेले का जूस पी सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कई लोगों को इसे बनाना झंझट भरा काम लगता है, लेकिन आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। यह आप सिर्फ 5 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। खाने-पीने की बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं, जिनमें स्वाद के बजाय सेहत पर फोकस होता है। करेले का जूस इन्हीं में से एक है।
सामग्री (Ingredients)
करेला – 2-3
नींबू रस – 1/2 टी स्पून
भुना जीरा पाउडर – 1 चुटकी (वैकल्पिक)
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले नरम करेले का चुनाव करें। इसके बाद करेले के बीच में से चीरा लगाएं और उसके बीजों को निकालकर अलग कर दें।
- इसके बाद करेले के बड़े-बड़े टुकड़े काट लें। आप चाहें तो करेले का बीजों के साथ भी उपयोग कर सकते हैं।
- अब कटे हुए करेले के टुकड़े मिक्सर में ट्रांसफर करें और उसमें आधा कप पानी डाल दें। इसके बाद ढक्कन लगाकर करेले को ग्राइंड करें।
- एक मिनट तक करेले पीसने के बाद ढक्कन खोलकर चेक करें। अगर करेले का पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो तो जरूरत के मुताबिक थोड़ा और पानी मिलाएं।
- इसके बाद करेले को अच्छे से ब्लेंड कर जूस बनाएं। इसके बाद एक बर्तन में छन्नी की मदद से करेले के जूस को छान लें।
- फिर तैयार जूस को सर्विंग ग्लास में डालें और ऊपर से नींबू रस, एक चुटकी भुना जीरा और थोड़ा सा नमक डालकर चम्मच से मिलाएं।
Tagsकरेले जूस विधिBitter gourd juice Recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





