लाइफ स्टाइल

Bhutan Style Home Decor सेब दे अपने घर को नया लुक

Admin2
29 Jun 2023 9:49 AM GMT
Bhutan Style Home Decor सेब दे अपने घर को नया लुक
x
हर कोई अपने घर को कुछ डिफरेंट तरह की चीजों से सजाना चाहता है। इसलिए मार्केट में भी कुछ नया ट्रेंड आता ही रहता है। कभी कोई थीम के अकोर्डिंग इंटीरियर की चीजें मिलने लगती है वही चलन चारों ओर देखने को मिलता है तो कभी वुड वर्क को लोग अपने घर में तवज्जो देने लगते हैं। लेकिन, आजकल लोगों की पसंद कुछ अलग हट कर हो गई है। वे किसी जगह या उसके रहन-सहन को देखते हुए भी घर का इंटीरियर डिजाइन करवाने लगे हैं, जैसे-आजकल भूटानी इंटीरियर को भी काफी पसंद किया जा रहा है जिससे आपका घर हट कर नजर आता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ भूटानी स्टाइल की घर को सजाने वाली चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप अपने घर को डिफरेंट बना सकते हैं।
मिट्टी के रंगों से सराबोर
भूटान में ज्यादा गहरे रंगों को पसंद नहीं किया जाता है। बल्कि ऐसे रंग जो मिट्टी के रंग से मेल खाते है उनको पसंद किया जाता है। आजकल तो वैसे भी इस तरह के रंगों को घरों में बेहद पसंद किया जाता है। क्योंकि ये बेहद साधारण और कभी इनको देखकर महसूस नहीं होता है कि दूसरा रंग करवाया जाए। इनको देखकर सुकून महसूस होता है। भूटान में इन रंगों को खासा पसंद किया जाता है क्योंकि ये रंग प्रकृति को भी दर्शाते है। ये रंग है भूरे, हरे और गेरू। इन्हें आप अपने घर में करवाकर घर को एक नया और शानदार लुक दे सकती हैं।
भूटानी आर्ट
यदि आप कला प्रेमी है और घर को भी उसी तरह से सजाना चाहते है कि आपका कला के प्रति प्रेम दिखे, तो आप भूटानी आर्ट को अपने घर में तवज्जो दे सकते हैं। जो लोग धर्म और संस्कृति को मानते है वह इस तरह की चित्रकला को काफी पसंद करते हैं। थांका चित्रकला भी भूटानियों की संस्कृति और धर्म को दर्शाता है। तो आप भी दीवार के कोने पर इसको स्थान दे सकते हैं। जिससे वह दीवार आकर्षित भी नजर आएगी।
प्राकृतिक सामग्री इस्तेेमाल करें
यदि आपको घर को भूटानी लुक देना है तो आप प्राकृतिक चीजें जैसे पत्थर, लकड़ी, बांस का इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपके घर का लुक आकर्षित नजर आएगा। साथ ही आप इन चीजों को इस्तेमाल फलोरिंग में ,फर्नीचर में या फिर इंटीरियर में कर सकते है। इन चीजों से सजा घर प्रकृति से भरा महसूस होता है। साथ ही घर के अंदर इस तरह की चीजों से आपको एक अलग तरह का सुकून महसूस होता है। आप अगर देखे तो भूटान में इसी तरह घर में प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके घर को आकर्षित बनाया जाता है।
पारंपरिक हैंडीक्राफ्ट
मिट्टी की चीजों को भूटान में बेहद पसंद किया जाता है। ये चीजें हाथ से बनाई जाती है जो देखने में बहुत आकर्षित नजर आती है। यदि आप भी इसी तरह की मिट्टी से बनी चीजें घर में लगाते है। तो घर में आने वाले के लिए वे चीजे आकर्षण का केंद्र बन जाएगी। आजकल इनमें बहुत सारी वैरायटी आपको मार्केट में मिल जाएगी। या फिर आप इन्हें ऑनलाइन सीधा भूटान से भी मंगवा सकते है। हैंडीक्राफ्ट चीजें तो वैसे भी अपनी ओर लोगों को काफी आकर्षित करती है। तो आप भी अपने घर में इन्हें जगह दे सकते है।
मेडिटेशन कॉर्नर
भूटान में लोग मेडीटेशन बहुत करते है जिससे आप रिलैक्स महसूस करते है। तो आप घर के कोने को जहां शोर शराबा न हो, साथ ही शांत वातावरण हो। ऐसी जगह मेडिटेशन के लिए बेहद सही रहती है। साथ ही माहौल बनाने के लिए मेडिटेशन म्यूजिक चला सकते है जिससे आपको और भी अधिक अच्छा महसूस होगा। वैसे तो यहां लोग जमीन पर ही बैठते है। तो आप भी एक आसन वहां बिछा दें। साथ ही कुशन लगा दें जिससे वह एक प्रोपर कॉर्नर बन जाए मेडिटेशन के लिए।
पेड़ पौधों को जगह देना
वैसे तो आजकल हर किसी को पौधों से काफी लगाव हो गया है। लेकिन भूटानी तो वैसे भी प्राकृति प्रेमी होेते है। उनके घरों में पौधों की भरमार होती है। तो आप भी भूटानी इंटीरियर को घर में दर्शाने के लिए घर में खूब सारे पौधे लगाएं। इससे घर को प्राकृतिक लुक भी मिलेगा। साथ ही घर में हमेशा ताजगी बनी रहेगी। इनडोर प्लांट की काफी सारी वैरायटी आपको मिल जाएगी।
भूटानी टेक्सटाइल
भूटान में फैब्रिक में कियारा और घोष फैब्रिक को काफी पसंद किया जाता है। आप इस तरह के फैब्रिक से अपने इंटीरियर को शानदार बना सकती है। इन फैब्रिक का इस्तेमाल कुशन्स के लिए या वॉल हैंगिंग मे कर सकती है। ये बेहद आकर्षित नजर आते है। जिससे आपके घर का पूरा लुक भूटानी टाइप से लगेगा। साथ ही आप घर काफी सुंदर नजर आएगा। इन फैब्रिक की बहुत सारी वैरायटी मार्केट में उपलब्ध है।
सुकून भरा कोना
घर में एक ऐसी जगह जहां आप सबसे ज्यादा सुकून महसूस करते हो। उस जगह पर ज्यादा सामान नहीं होना चाहिए। उसे आप अपने हिसाब से बना सकते है। ये स्पेस घर की कोई भी जगह हो सकती है। जहां आपको सुकून के दो पल बिताना अच्छा लगता हो। साथ ही वहां किसी भी तरह का सामान आप लगाएं। जो आपको देखने में अच्छा लगता हो। आप यहां योगा करें या फिर थोड़ी देर आराम कर सकते है।
भूटानी खिड़कियां
अगर आपको खिड़कियां को आकर्षित बनाना है तो उनको भूटानी लुक दें। भूटान में खिड़कियों को भी पारंपरिक लुक दिया जाता है। ये खिड़कियां बेहद आकर्षित नजर आती है। इसमें हाथों से शिल्पकारी की जाती है। साथ ही डिजाइन जो बनाया जाता है उसमें कलाकारी देखते हुए बनती है। क्योंकि डिजाइन फूल और पत्तियों को काफी भारी डिजाइन डाला जाता है। इसी से आपके घर की खिड़कियां आकर्शित नजर आती है।
वॉलपेपर
यदि आपका मन वॉलपेपर लगवाने है तो आप भूटानी स्टाइल में वॉलपेपर भी लगवा सकते है। क्योंकि वॉलपेपर की आपको काफी वैरायटी मिल जाएगी। आजकल तो वैसे भी वॉलपेपर काफी पसंद किए जाते है। क्योंकि इनको आप जब मर्जी चेंज कर सकते है। बस इसमें ध्यान रखना होगा कि वॉलपेपर ज्यादा भड़काउ नहीं लगाएं। क्योंकि उससे घर ज्यादा भरा भरा नजर आएगा। आप इस तरह भी कर सकते है। एक वॉल पर वॉलपेपर और दो दीवार पर पेंट करवा सकते है।
Next Story