- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- रविवार की मस्ती में...
लाइफ स्टाइल
रविवार की मस्ती में डूबीं भूमि पेडनेकर, बताया उन्हें सबसे ज्यादा क्या है पसंद
SHIDDHANT
28 Sept 2025 10:12 PM IST

x
Mumbai मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने रविवार को अपने प्रशंसकों के साथ अपनी पसंदीदा चीज साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक रोड ट्रिप के दौरान रेस्टोरेंट में बैठी हैं। इस वीडियो के जरिए भूमि ने अपने दिल की बात बताई और अपने प्रशंसकों को अपनी रविवार की मस्ती में शामिल किया। वीडियो में भूमि एक रेस्टोरेंट में बैठी हैं। उन्होंने उत्साह से बताया, "हम एक रोड ट्रिप पर हैं और रास्ते में रुककर पराठे खा रहे हैं। पनीर पराठा, आलू पराठा, गोभी पराठा, बटर पनीर, सफेद मक्खन, और दाल मखनी सब कुछ है।" लेकिन भूमि ने हंसते हुए कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा मजा तब आ रहा है, जब लोग उनके आसपास वीडियो बना रहे हैं।
भूमि ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "जानों मैं सबसे ज्यादा क्या पसंद करती हूं? रविवार का मजा।"
उनकी यह पोस्ट प्रशंसकों को खूब पसंद आ रही है, और कई लोग उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
भूमि अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशंसकों से जुड़ती रहती हैं। वह न केवल अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपनी सादगी और जिंदगी के प्रति सकारात्मक नजरिए के लिए भी पसंद की जाती हैं।
भूमि ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2015 में फिल्म 'दम लगा के हईशा' से की। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जिसका वजन ज्यादा है। उसकी शादी हो जाती है और फिर रिश्तों में उतार-चढ़ाव की एक कहानी चलती है। फिल्म के लिए उन्होंने लगभग 12 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म में उनके अभिनय को लोगों ने काफी सराहा था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का 'बेस्ट डेब्यू एक्टर' अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया, जैसे 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान', और 'बाला'। इन फिल्मों में भूमि ने छोटे शहर की जिद्दी और मजबूत महिलाओं के किरदार निभाए। भूमि को अपने अभिनय और सफल योगदान की वजह से कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। उन्होंने तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं, जिनमें 'बेस्ट डेब्यू एक्टर' और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड शामिल हैं।
Tagsभूमि पेडनेकररोड ट्रिपरविवार का मज़ाइंस्टाग्राम पोस्टपराठापनीर पराठाआलू पराठागोभी पराठाबटर पनीरदाल मखनीबॉलीवुड अभिनेत्रीसोशल मीडियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





