लाइफ स्टाइल

Bhaum Pradosh Vrat नोट करें डेट और जानें शुभ मुहूर्त

Tara Tandi
23 Feb 2025 5:21 PM IST
Bhaum Pradosh Vrat नोट करें डेट और जानें शुभ मुहूर्त
x
Bhaum Pradosh Vrat ज्योतिष न्यूज़: प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है औेर इस दिन भोलेनाथ का​ विधि-विधान से पूजन किया जाए तो जातकों पर उनकी कृपा बनी रहती है. भगवान शिव के साथ यदि इस दिन माता पार्वती का भी पूजन किया जाए तो दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है. हिंदी कैलेंडर के अनुसार अभी फाल्गुन माह शुरू हो गया है और इस माह का पहला प्रदोष व्रत भी जल्द ही आने वाला है. आइए जानते हैं फाल्गुन माह का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा?
भौम प्रदोष व्रत 2025 डेट
वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 25 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा. प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का पूजन प्रदोष काल यानि शाम के समय किया जाता है. इसलिए फाल्गुन माह का पहला प्रदोष व्रत इस बार 25 फरवरी को रखा जाएगा. बता दें कि मंगलवार को आने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष व्रत कहते हैं.
भौम प्रदोष व्रत 2025 शुभ मुहूर्त
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का पूजन प्रदोष काल यानि सूर्यास्त के बाद किया जाता है. कहते हैं कि प्रदोष काल में भोलेनाथ प्रसन्न मुद्रा में होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं. पंचांग के अनुसार 25 फरवरी को भौम प्रदोष व्रत के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 28 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 57 मिनट तक रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Next Story