- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bharwa lauki इस बार...

x
Bharwa lauki रेसिपी : लौकी एक ऐसी सब्जी है जो हर मौसम में उपलब्ध रहती है। इससे कई डिश तैयार की जा सकती है। आज हम आपको भरवां लौकी की रेसिपी बताएंगे। घरों में अक्सर भरवां आलू और बैंगन बनाए जाते हैं लेकिन इस डिश से भी खाने का जायका बढ़ा सकते हैं। जो लोग लौकी की सिंपल सब्जी से दूरी बनाकर रखते हैं, वे भी इसे चाव से खा लेते हैं। यह एक ऐसी सब्जी है जिसे लंच या डिनर कभी भी बनाकर खाया जा सकता है। यह स्वाद के साथ ही पौष्टिकता भी लिए होती है। आप अगर एक जैसी सब्जियों को खा-खाकर बोर हो गए हैं तो भरवां लौकी को ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए प्याज-टमाटर के पेस्ट के साथ ही चना दाल का भी इस्तेमाल किया जाता है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से इसे आसानी से बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
लौकी (पतली) - 1
प्याज – 2
टमाटर – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबल स्पून
चना दाल – 1/2 कप
राई – 1 टी स्पून
हल्दी – 3/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
सौंफ पाउडर – 1/2 टी स्पून
अमचूर – 2 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले लौकी को छीलें और डेढ़ इंच लंबाई के बराबर-बराबर टुकड़े काट लें। अब प्याज और टमाटर को काटकर उनका अलग-अलग पेस्ट तैयार कर बाउल्स में रख दें।
- इसके बाद रातभर भिगोई हुई चना दाल लें और उसे मिक्सर की मदद से दरदरा पीसकर पेस्ट बना लें। कड़ाही में 1 टेबल स्पून तेल डालकर दाल के पेस्ट को भून लें और बर्तन में निकाल लें।
- अब कड़ाही में 1 टेबल स्पून तेल और डालें और गरम होने के बाद उसमें राई डाल दें।
- जब राई चटकने लगे तो इसमें प्याज का पेस्ट, टमाटर का पेस्ट और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें और चलाते हुए लगभग 5 मिनट तक पकाएं।
- इस बीच कुछ देर बाद इसमें चना दाल का पेस्ट भी डाल दें और सभी को एकसाथ पकने दें। अब पेस्ट के मिश्रण में हल्दी व नमक डालें और 2 से 3 मिनट तक और पकाएं।
- इसके बाद इसमें सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर दें। जब पेस्ट में से तेल अलग हो जाए तो गरम मसाला और अमचूर डालकर मिलाएं।
- इसके बाद गैस बंद कर दें। जब पेस्ट ठंडा हो जाए तो लौकी के टुकड़ों को बीच में से काटें और उसमें पेस्ट भर दें।
- अब कड़ाही में एक बार फिर थोड़ा सा तेल डालें और गरम करें। तेल जब गरम हो जाए तो उसमें भरवां लौकी डालें और उन्हें ढककर पकने दें।
- धीमी आंच पर सब्जी को लगभग 10 मिनट तक पकाएं। जब लौकी अच्छे से नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें। तैयार है भरवां लौकी।
Tagsभरवा लौकी रेसिपीstuffed gourd recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





