लाइफ स्टाइल

Bhaidooj Recipe: आटे से बनाए पिन्नी, जानें विधि

Tulsi Rao
5 July 2022 10:18 AM GMT
Bhaidooj Recipe: आटे से बनाए पिन्नी, जानें विधि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। धनतेरस के बाद से त्योहारों की शुरूआत हो जाती है। पहले छोटी दिवाली, फिर दिवाली, गोवर्धन और फिर उसके बाद आता है भाई-बहन का त्योहार भाईदूज। इस दिन सभी बहने अपने भाइयों को टीका करती है और उन्हें अपने हाथ से बना हुआ खाना खिलाती हैं। अब ऐसे में भाईयों का मुंह मीठा कराने के लिए महिलाएं अक्सर हल्वा-खीर बनाती हैं, लेकिन इस बार आप कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। आप इस बार पिन्नी से भाईयों का मुंह मीठा करवा सकते हैं। पिन्नी आप घर में बनाकर ही तैयार कर सकते हैं। ये खाने में टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होती है क्योंकि इसमें मेवा और घी का कॉम्बिनेशन होता है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में घी गर्म करें और फिर इसमें आटा डाल कर ढीमी आंच पर सेकें। जब तक ये हल्का गोल्डन रंग का न हो जाए तब तक इसे भूनते रहें। जब ये भुनने लगेगा तब इसमें से एक सौंदी सी खुशबू आने लगेगी। फिर आप इसमें खोया मिलाएं। अच्छे से चलाते हुए भूनते रहें। चीनी को पीस लें या फिर बुरा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पीसी शक्कर मिलाएं और अच्छे से भून लें। फिर इसे ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसके छोटे छोटे टुकड़े लेकर अपने पसंद का आकार दें। एंड में इसे मावा से गार्निश करें।

ध्यान रखें

जब आप आटे को भूनें तो इसे चलाते रहे, क्योंकि जब कढ़ाई गर्म हो जाती है तो ये जल सकता है, जिसकी वजह से मिठाई का स्वाद बिगड़ जाता है।

Next Story