लाइफ स्टाइल

वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट प्लेस जाये इन 5 जगहों पर

Teja
19 Oct 2021 12:37 PM GMT
वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट प्लेस  जाये इन 5  जगहों पर
x

वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट प्लेस जाये इन 5 जगहों पर 

खुद के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है,

जीवन में मैंटल पीस का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में बहुत जल्द त्योहारों का सीजन आने वाला है और बहुत सारी छुट्टियां भी आने वाली है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो इन छुट्टियों को भीड़-भाड़ से दूर खुद के साथ बिताना चाहते हैं तो आप भारत में मौजूद इन ऑफबीट जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन खूबसूरत ऑफबीट जगहों के बारे में।

1) नोंग्रियट, मेघालय

अगर आप एक ऐसी जगह देख रहे हैं जो आपको प्राकृतिक चमत्कार और सांस्कृतिक बारीकियों के करीब लेकर जाए, तो मेघालय जाना आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। नोंग्रियट का छोटा शहर डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज के साथ-साथ प्राकृतिक खूबसूरती देखने का मौका देता है।

2) ओर्छा, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में जाएं और शहर के जीवन और शोर से दूर कुछ पल अपने लिए बिताएं। ऐतिहासिक शहर ओरछा में भव्य स्मारकों, किलों और खूबसूरत बगीचों को घूम सकते हैं। नदी के किनारे स्थित, यह खूबसूरत शहर आपको भीड़ और ट्रैफिक जाम में फंसे बिना आनंद लेने देगा।

3) अगत्ती द्वीप, लक्ष्यद्वीप

भीड़ से दूर जाना चाहते हैं तो सबसे अच्छा तरीका समुद्र के बीच में रहना है। ऐसे में लक्षद्वीप एक शांत छुट्टी के लिए एक बेहतरीन जगह है। लैगून, समुद्र किनारों और ताड़ के पेड़ों को देखने के लिए अगत्ती द्वीप पर जाएं।

Next Story