- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्रेग्नेंसी के दिनों...
प्रेग्नेंसी के दिनों में इन चीजों से फायदे, जानिए इसके इस्तेमाल

हर महिला गर्भावस्था के दौरान हर पल को यादगार बनाना चाहती है और मां बनने के सुखद अहसास को महसूस करना चाहती है। लेकिन इन दिनों हार्मोनल बदलाव के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये समस्याएं गर्भावस्था के समय को थोड़ा मुश्किल बना सकती हैं।
जरूरी नहीं है कि हर महिला की गर्भावस्था का समय एक ही हो, क्योंकि कुछ लोगों को खुजली की समस्या होती है, तो कई महिलाओं को इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। लेकिन जो लोग इस समस्या से गुजर रहे होते हैं उनकी त्वचा काफी रूखी हो जाती है और खुजली के कारण रैशेज भी हो सकते हैं। ऐसी समस्या होने पर रात को सोने से पहले नारियल के तेल से मालिश करना फायदेमंद हो सकता है। इसे लगाकर सो जाएं। वहीं, नहाने से पहले भी इस प्रक्रिया को दोहराया जा सकता है। ऐसा करने से रैशेज और खुजली में राहत मिल सकती है।
2- स्ट्रेच मार्क्स से राहत
कई महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं, जो बच्चे के जन्म के बाद भी लंबे समय तक बने रहते हैं, जो देखने में बहुत ही भद्दे लगते हैं। इसके इलाज के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय आजमाती हैं। फिर भी उन्हें मनचाहा फल नहीं मिलता। ऐसे में नारियल का तेल स्ट्रेच मार्क्स के लिए लाभ प्रदान कर सकता है। इसे रोजाना नियमित रूप से लगाने से कई समस्याओं से निजात मिल सकती है।
ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अपने आहार में नारियल के तेल को शामिल करती हैं, डिलीवरी के बाद उनके बच्चे के बाल काफी घने होते हैं और इसके सेवन से नॉर्मल डिलीवरी की संभावना भी बढ़ जाती है।
4- ऑयल पुलिंग
गर्भावस्था के दिनों में मुंह की सफाई रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि आप जो भी खाना मुंह से खाते हैं। ये सभी चीजें पेट के अंदर पहुंचती हैं और बच्चे को पोषण उसी से मिलता है। नारियल के तेल की ऑयल पुलिंग मुंह को साफ करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक मानी जाती है।
