लाइफ स्टाइल

आम खाने के फायदे

Mohammed Raziq
29 July 2023 4:01 PM IST
आम खाने के फायदे
x
फायदे
गर्मियों का मौसम आ गया है और ऐसे में आम जैसे मीठे फल का जिक्र नहीं हो ये तो हो ही नही सकता है। आम को फलो का राजा कहा जाता है। यह लोगो का सबसे प्रिय फल माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होने से शरीर में पानी की मात्रा को पूर्ण करता है। आम के खाने के कुछ फायदे भी। तो आइये जानते है कुछ ऐसे फायदे -
1. यदि बच्चों को मिट्टी खाने की आदत है तो उसे छुड़ाने के लिए आम की गुठली की गिरी का चूर्ण पानी में मिलाकर दिन में दो -तीन बार पिलायें, इससे पेट के कीड़े मर जायेगे।
2. एक पका हुआ आम लेकर , उसे आग में भून लें | जब यह ठंडा हो जाए तो इसे धीरे -धीरे चूसें, इससे सूखी खांसी में लाभ होता है |
3. आम के पत्तों को छाया में सुखाकर चूर्ण बना लें, इसे 5-5 ग्राम की मात्रा में सुबह - शाम पानी से 20-25 दिन लगातार सेवन करने से मधुमेह में लाभ होता है |
4. पके आम खाकर ऊपर से गर्म दूध पीने से शौच खुलकर आती है, जिससे पेट साफ़ हो जाता है और कब्ज़ से छुटकारा मिल जाता है |
5. आम की गुठली की गिरी निकल ले इसे सुखाकर इसका बारीक़ चूर्ण बना लें | इस चूर्ण को मंजन की तरह करने से पायरिया एवं दांतों के सभी रोगों में लाभ होता है |
healthy living,benefits of eating mango,mango,summers fruit
6. कच्चे आम का पन्ना बना कर पीने से लू तथा गर्मी लगने से होने वाली बेचैनी ठीक होती है |
7. आम में मौजूद विटामिन ए आखो की रौशनी बढ़ाता है।
8. आम खाने से चहेरे के मुहासों में कमी आती है।
9. आम पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
10. आम की ताजा पत्तियों के रस को एसिडिटी नियंत्रण के लिए हर्बल जानकारों के द्वारा दिया जाता है। ताजा पत्तियों (लगभग 10 ग्राम) को 50 मिली पानी के साथ मिलाकर पीस लें। इस रस को पीने से एसिडिटी दूर हो जाती है।
Next Story