लाइफ स्टाइल

अनार के जूस का सेवन के फायदेमंद

Rani Sahu
12 Sept 2022 12:33 AM IST
अनार के जूस का सेवन के फायदेमंद
x

अनार का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है, हालांकि सर्दियों में अनार खाने या अनार का जूस पीने से शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलती है। अनार में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं अनार का जूस पीने से न सिर्फ शरीर को एनर्जी मिलती है बल्कि ठंड के मौसम में शरीर अंदर से गर्म भी रहता है | दरअसल अनार में फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे कई तत्व होते हैं, तो आज हम आपको अनार का जूस पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं-

एनीमिया से मिलेगा छुटकारा
अनार में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए यह शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। ऐसे में अगर किसी को एनीमिया की शिकायत है तो उसे अनार का जूस लगातार एक महीने तक पीना चाहिए। यह थकावट को दूर करता है।
त्वचा में निखार
अनार में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना अनार का जूस पीने से त्वचा में निखार आता है।
ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल
ब्लड प्रेशर की शिकायत हो तो रोजाना अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण है ठंड का मौसम। दरअसल इस मौसम में अनार का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है |


Next Story