लाइफ स्टाइल

नियमित रूप लहसुन का सेवन करने के फायदे

Teja
24 Jun 2022 1:29 PM GMT
नियमित रूप लहसुन का सेवन करने के फायदे
x
लहसुन के फायदे

जनता से रिश्ता वेब डेस्क न्यूज़ :-आपने आज तक खाली पेट लहसुन खाने के फायदे तो बहुत सुने होंगे, लेकिन क्या आप काली लहसुन के बारे में भी कुछ जानते हैं? आयुर्वेद में काली लहसुन का इस्तेमाल औषधीय रूप में किया जाता है। यूं तो काला लहसुन सफेद लहसुन का ही रूप है, जिसे फर्मेंटेशन के द्वारा तैयार किया जाता है। इसका स्वाद खाने में कम तीखा होता है लेकिन इसमें पोषक तत्व काफी मात्रा में मौजूद होते हैं। जिसका नियमित सेवन करने से व्यक्ति को सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

काली लहसुन के फायदे-

अल्जाइमर में मददगार-

आज के समय में अल्जाइमर जैसी समस्याएं एक आम बात है। भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब लाइफस्टाइल और खानपान के साथ-साथ तनाव की समस्या, इन सब समस्याओं से बचने के लिए आप काले लहसुन का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज में मददगार-

डायबिटीज (Diabetes) रोगियों के लिए काले लहसुन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। काले लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

दिल को रखें सेहतमंद-

दिल की सेहत बनाए रखने के लिए (Black Garlic For Heart Health) आप काले लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एलिसिन गुण खून को पतला करने और हार्ट ब्लॉकेज से बचाने में मदद कर सकते हैं।




Next Story