- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मुल्तानी मिट्टी के 5...

x
1. ऑयली बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti For Oily Hair)
सामग्री :
1/2 कटोरी मुल्तानी मिट्टी
1 कटोरी छाछ / बटरमिल्क
1 टीस्पून आंवला पाउडर
1 टीस्पून शिकाकाई पाउडर
बनाने और लगाने की विधि :
मुल्तानी मिट्टी को छाछ में रात भर के लिए भिगो दें।
सुबह फूलने के बाद सारी सामग्री को मिलाएं।
चिकना पेस्ट बनाएं गुठली नहीं रहनी चाहिए।
आवश्यकतानुसार पानी या छाछ मिला लें।
मिश्रण को बालों में अच्छी तरह से लगाएं।
15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
बाद में ठंडे पानी से बालों को धो डालें।
कब लगाएं?
हफ्ते में दो बार।
कैसे काम करता है?
मुल्तानी मिट्टी, स्कैल्प और बालों से अतिरिक्त नमी और तेल को सोख लेती है। बटर मिल्क सीबम के बिल्डअप को हटाने में मदद करता है। आंवला और शिकाकाई बालों को साफ करने के साथ ही नमी और पोषण देने में भी मदद करते हैं।
2. रूखे और ड्राई बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti For Dry Hair)
सामग्री :
4 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी
3 टेबलस्पून दही
1 टेबलस्पून नींबू का जूस
बनाने और लगाने की विधि :
मुल्तानी मिट्टी को पानी में रात भर के लिए भिगो दें।
सुबह फूलने के बाद सारी सामग्री को मिलाएं।
चिकना पेस्ट बनाएं गुठली नहीं रहनी चाहिए।
आवश्यकतानुसार पानी या दही मिला लें।
मिश्रण को बालों में अच्छी तरह से लगाएं।
15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
बाद में ठंडे पानी से बालों को धो डालें।
कब लगाएं?
हफ्ते में 1 बार।
कैसे काम करता है?
मुल्तानी मिट्टी में अतिरिक्त तेल और अशुद्धियों को सोखने का गुण पाया जाता है। इसलिए, जब मुल्तानी मिट्टी को अन्य सामग्री के साथ मिलाकर रूखे बालों पर लगाया जाता है तो, ये गजब का काम करता है। इसके नतीजे देखकर आप वाकई हैरान रह जाएंगे।
3. डैंड्रफ/रूसी के लिए मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti For Dandruff)
3 टीस्पून मुल्तानी मिट्टी
1 टीस्पून मेथी दाना
1 टीस्पून नींबू का जूस
बनाने और लगाने की विधि :
मुल्तानी मिट्टी और मेथी को पानी में रात भर के लिए भिगो दें।
सुबह फूलने के बाद सारी सामग्री को मिलाएं।
मेथी को पीसने के बाद ही मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं।
चिकना पेस्ट बनाएं गुठली नहीं रहनी चाहिए।
आवश्यकतानुसार पानी मिला लें।
मिश्रण को बालों में अच्छी तरह से लगाएं।
15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
बाद में ठंडे पानी से बालों को धो डालें।
कब लगाएं?
हफ्ते में 2 बार।
कैसे काम करता है?
मेथी और नींबू का जूस मिलाकर स्कैल्प में जमे सीबम के बिल्डअप को हटाने में मदद करते हैं। नींबू का जूस बेहतरीन एस्ट्रिंजेंट है। ये स्कैल्प के सीबम और ड्राई स्किन को आसानी से हटा सकता है। जबकि मुल्तानी मिट्टी एक्स्ट्रा सीबम को सोखकर नींबू के काम को आसान बना देता है।
4. चमकदार और हेल्दी बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti For Shiny and Healthy Hair) :
सामग्री :
4 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी
1 टेबलस्पून शहद
1/2 बड़े नींबू का जूस
बनाने और लगाने की विधि :
मुल्तानी मिट्टी को पानी में रात भर के लिए भिगो दें।
सुबह फूलने के बाद सारी सामग्री को मिलाएं।
चिकना पेस्ट बनाएं गुठली नहीं रहनी चाहिए।
आवश्यकतानुसार पानी मिला लें।
मिश्रण को बालों में अच्छी तरह से लगाएं।
15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
बाद में ठंडे पानी से बालों को धो डालें।
कब लगाएं?
हफ्ते में 2 बार।
कैसे काम करता है?
शहद और नींबू दोनों में ही एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये स्कैल्प में नमी और पोषण दोनों की कमी को पूरा करते हैं। शहद स्कैल्प को नमी देता है जबकि नींबू और मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प में जमे सीबम के बिल्डअप को हटाने में मदद करते हैं।
5. लंबे और मजबूत बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti For Long and Strong Hair) :
सामग्री :
3-4 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी
2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल
1 टेबलस्पून नींबू का जूस
बनाने और लगाने की विधि :
मुल्तानी मिट्टी को पानी में रात भर के लिए भिगो दें।
सुबह फूलने के बाद सारी सामग्री को मिलाएं।
चिकना पेस्ट बनाएं गुठली नहीं रहनी चाहिए।
आवश्यकतानुसार पानी मिला लें।
मिश्रण को बालों में अच्छी तरह से लगाएं।
30-40 मिनट तक लगा रहने दें।
बाद में ठंडे पानी से बालों को धो डालें।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Kajal Dubey
Next Story