लाइफ स्टाइल

सिजेरियन डिलीवरी के बाद लटक गया है पेट? करें ये 5 योगासन

SANTOSI TANDI
26 Aug 2023 11:40 AM GMT
सिजेरियन डिलीवरी के बाद लटक गया है पेट? करें ये 5 योगासन
x
करें ये 5 योगासन
प्रेग्‍नेंसी के दौरान वजन बढ़ना नेचुरल है। लेकिन, ज्‍यादातर महिलाओं को डिलीवरी के बाद कमर के पास जमा चर्बी को कम करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।
अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं, जो सी-सेक्‍शन डिलीवरी के बाद वजन और पेट की चर्बी को कम करने के उपायों की तलाश कर रही हैं, तो इस आर्टिकल में बताए योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। ये योगासन ज्‍यादा प्रेशर के बिना कमर की चर्बी कम कर सकते हैं।
महिलाएं सिजेरियन डिलीवरी के बाद किन योगासनों को कर सकती हैं? इनके बारे में हमें लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के योग इंस्ट्रक्टर कमलेश सिंह बता रहे हैं।
चतुरंग दंडासन या प्लैंक पोज
इसे कुछ लोग प्‍लैंक पोज के नाम से भी जानते हैं। यह पेट की चर्बी कम करने वाली सबसे असरदार योगासनों में से एक है। इस योगासन में आपको कम से कम 30 सेकंड तक अपने पैरों और हथेलियों पर शरीर का संतुलन बनाना होता है।
पेट की चर्बी जलाने के साथ-साथ, प्लैंक कोर को मजबूत करता है और लचीलेपन में सुधार करता है।
विधि
पेट के बल लेट जाएं।
हाथों को चेस्‍ट के पास लाकर जमीन पर टिकाएं।
शरीर का भार हाथों पर डालें।
पैरों की उंगालियों पर जोर देते हुए पूरे शरीर को ऊपर उठाएं।
पीठ को सीधा रखें।
टांगों को सीधा रखते हुए शरीर का वजन हाथों पर डालें।
गहरी लंबी सांस लेती रहें।
कम से कम 50 सेकंड तक इस आसन में रहें।
इसे जरूर पढ़ें:डिलीवरी के बाद भी प्रेग्‍नेंट दिखती हैं तो अपनाएं ये simple tips
उष्ट्रासन या कैमल पोज
एक बार जब आपको डॉक्‍टर योगासन करने के लिए कह दें, तब आप इस मुद्रा को आजमा सकती हैं। यह पेट की मसल्‍स को मजबूत करती है। साथ ही, यह मुद्रा आपकी जांघों और पीठ पर काम करती है और आपके हाथ, पैर और कंधों को मजबूत बनाती है।
विधि
इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं।
पैरों को हाथों से पकड़ने के लिए पीछे की ओर झुकें।
फिर वापस पुरानी पोजिशन में आ जाएं।
इससे पेट पर स्‍ट्रेच पर महसूस होता है।
भुजंगासन या कोबरा मुद्रा
इस योगासन को करना बेहद आसान है। यह आपके पेट पर प्रेशर डालता है और कमर की चर्बी कम करने में मदद करता है। इसे रीढ़ की हड्डी के लिए भी सबसे अच्छे योगासनों में से एक माना जाता है। यह लचीलेपन में सुधार करता है और गर्दन, कंधों और कॉलर की हड्डियों के आस-पास के जोड़ों के दर्द में मदद करता है।
विधि
इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं।
हथेलियों को फर्श पर रखें।
फिर अपने शरीर के ऊपरी हिस्‍से को तब तक ऊपर उठाएं, जब तक आप अपनी गर्दन को पीछे की ओर झुका न लें।
कुछ देर इस मुद्रा में रहने के बाद वापस पहली पोजिशन में आ जाएं।
ताड़ासन या माउंटेन पोज
संस्कृत में ताड़ का अर्थ पर्वत होता है। इसलिए, ताड़ासन को माउंटेन पोज कहा जाता है। यह आसन बैलेंस में सुधार करता है, मसल्‍स में स्‍ट्रेच लाता है और सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी कम करता है।
विधि
सीधी खड़ी हो जाएं।
हाथों को सिर के ऊपर लेकर जाएं।
पैरों की उंगालियों पर खड़ी हो जाएं।
शरीर को ऊपर की ओर स्‍ट्रेच करें।
कुछ देर ऐसे ही रहें।
फिर पुरानी पोजिशन में वापस आ जाएं।
नौकासन या बोट पोज
इस योगासन को करना शुरुआत में थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन, बाद में आप इसे आसानी से कर सकती हैं। यह आपके पेट की मसल्‍स पर बहुत तेजी से काम करता है, इसलिए, यह सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद पेट को कम करने में मदद करता है।
विधि
इसे करने के लिए पीठ को सीधा करके बैठ जाएं।
फिर शरीर के ऊपरी और निचले हिस्‍से को उठाएं।
ऐसे करते हुए आपका शरीर का बैलेंस हिप्‍स पर होगा।
अब हाथों को घुटनों की ओर फैलाएं।
कुछ देर इस मुद्रा में रहकर वापस आ जाएं।
त्रिकोणासन या त्रिकोण मुद्रा
यह योगासन मसल्‍स में स्ट्रेच करने में मदद करता है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और दर्द से राहत देता है। लगातार स्‍ट्रेच देने और झुकने से पेट की मसल्‍स मजबूत होती है और कमर की चर्बी कम होती है।
विधि
इसे करने के लिए पैरों को फैलाकर खड़ी हो जाएं।
हाथों को दोनों साइड में खोलें।
बाएं हाथ से अपने बाएं पैर के अंगूठे को छुएं।
इस योगासन को दाईं ओर से भी करें।
इसे जरूर पढ़ें:प्रेग्‍नेंसी के बाद लटकते पेट को कम करने के लिए ये 3 एक्‍सरसाइज करें, महीने भर में दिखता है असर
आप भी इन योगासन को करके सी-सेक्‍शन के बाद पेट की चर्बी को कम कर सकती हैं। अगर आपको भी योग से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story