- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हृदय और मस्तिष्क के...
लाइफ स्टाइल
हृदय और मस्तिष्क के लिए सुपर टॉनिक का काम करता है बेल
Ritisha Jaiswal
12 May 2021 11:16 AM GMT

x
गर्मी का मौसम कई बीमारियां सौगात में लाता है। इ
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गर्मी का मौसम कई बीमारियां सौगात में लाता है। इस मौसम में दस्त, लू लगना, और पेचिश की परेशानी होने का खतरा अधिक रहता है। तपती गर्मी के इस मौसम में बेल इन सभी परेशानियों से आपको महफूज़ रखेगा । बेल का इस्तेमाल आमतौर पर लोग जूस या शरबत के रुप में करते हैं।
पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर बेल ऐसा फल है जो गर्मियों में पाया जाता है। अंग्रेजी में इस फल को wood apple कहते हैं। यह फल हृदय और मस्तिष्क के लिए सुपर टॉनिक का काम करता है। यह आंतों को सेहतमंद रखता है जिससे पेट की सभी समस्याओं से निजात मिलती है।
बेल में टैनिन, फ्लेवोनोइड्स और कैमारिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। यह रक्तस्राव को रोकता है। बेल पेट को मजबूत करता है और पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है। बेल में एंटी-फंगल और एंटीहेल्मिंटिक गुण होते हैं, जो शरीर से आंतरिक परजीवी को बाहर निकालते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे ये फल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।
बेल दिल के लिए बेहद मुफीद है। दिल के रोगी इस फल का दिल खोल कर सेवन करें।
अपच, पेट में गैस ज्यादा बनती है या फिर कब्ज से परेशान है तो बेल का शर्तब बनाकर पीए। पेट का बेहतरीन इलाज है बेल,जो आपका पाचन सिस्टम दुरुस्त रखेगा।
आपको कोलेस्ट्रॉल घटने-बढ़ने की परेशानी है तो आप बेल खाने की आदत डालें। बेल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार है।
गर्मियों में दस्त और डायरिया जैसी बीमारियां जोर पकड़ती हैं। आप भी इस मौसम में दस्त या डायरिया से परेशान हैं तो बेल खाएं फायदा होगा।
गर्मियों में पाए जाने वाले इस फल की तासीर ठंडी होती है। शरीर में अगर गर्मी हो गई है तो इस फल का सेवन करें।
जिन महिलाओं की डिलिवरी गर्मी के दिनों में हो वे बेल खाएं, इससे उनको और उनके शिशु को फायदा होगा।
कैंसर जैसी बीमारी का उपचार भी इस फल में छुपा है। आप इसका भरपूर सेवन करें, इससे आपको बड़ी बीमारी होने का खतरा नहीं रहेगा।
बेल ना सिर्फ पेट का उपचार करता बल्कि यह खून भी साफ करता है।

Ritisha Jaiswal
Next Story