- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- 'तेरे इश्क में' की...
लाइफ स्टाइल
'तेरे इश्क में' की बिहाइंड द सीन मस्ती, कृति सेनन, धनुष और आनंद राय का धमाकेदार अंदाज
SHIDDHANT
26 Nov 2025 8:17 PM IST

x
Mumbai मुंबई। अभिनेत्री कृति सेनन जल्द ही अभिनेता धनुष के साथ दर्शकों के बीच अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' से सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री भी फैंस की उत्सुकता कम करने में कसर नहीं छोड़ रही हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में कृति, धनुष और फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय और बाकी टीम के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में सभी लोग हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं तो कुछ शूटिंग के बीच आराम करते हुए कैप्चर किए गए हैं। ये तस्वीरें फिल्म के सेट का मजेदार माहौल बयां कर रही हैं।
पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "उसे कहना, साथ गुजारे लम्हों में, हमने एक पूरी जिंदगी जी ली। आओ तस्वीरों में आज फिर से जिंदा हो जाएं। अभिनेत्री की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, कृति के कैप्शन से फैंस फिल्म को जोड़ रहे हैं। फिल्म 'तेरे इश्क में' की बात करें तो इसे मशहूर निर्देशक आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है, जो 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' जैसी मजेदार और शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में पहली बार कृति सेनन और धनुष साथ काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें धनुष का लुक और कृति की अदाकारी देख फैंस फिल्म को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इसे रांंझणा का सीक्वल बोल रहे हैं। अब देखना होगा कि 'तेरे इश्क में' दर्शकों के बीच कैसी छाप छोड़ेगी। यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Tagsकृति सेननधनुषतेरे इश्क मेंआनंद एल रायफिल्म रिलीज़बॉलीवुड रोमांसफिल्म ट्रेलरसिनेमाघरफैंस उत्साहऑन-स्क्रीन जोड़ीसोशल मीडिया पोस्टशूटिंग सेटबॉलीवुड अपडेट.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





