लाइफ स्टाइल

मोमोज, डिम सम, डंपलिंग और वोनतोन को एक समझने से पहले जान लीजिए ये फर्क

SANTOSI TANDI
17 July 2023 7:17 AM GMT
मोमोज, डिम सम, डंपलिंग और वोनतोन को एक समझने से पहले जान लीजिए ये फर्क
x
वोनतोन को एक समझने से पहले जान लीजिए ये फर्क
ऐसा कभी आपके साथ हुआ है कि आप किसी होटल या रेस्तरां में गए हो और आपको वहां के मेनू में या किसी स्टाफ ने आपसे पूछा है कि आप मोमोज लेंगे या डिम सम और यह सुन आप कंफ्यूज हो गए हो कि ये क्या पूछ लिया, मैं तो यहां मोमोज खाने आया था। मोस्टली लोग सड़क पर ही मोमोज खाते हैं, इसलिए उन्हें मोमोज, डिम सम और डंपलिंग सभी एक ही लगते हैं। इन तीनों के अलावा वोन तोन भी है जो इनके ही जैसा दिखता है, ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको मोमोज, डिम सम और डंपलिंग और वोनतोन के बीच क्या फर्क है ये बताएंगे।
मोमोज
मोमोज एक तिब्बती भोजन है। मोमोज बनाने के लिए मैदे के आटे में स्टफिंग भरकर इसे स्टीम किया जाता है। आपके इच्छा अनुसार इसे फ्राई करने के अलावा तंदूर में भी पकाकर सर्व किया जाता है। भारत में मोमोज को पत्ता गोभी के फिलिंग के अलावा चिकन और पनीर के साथ और भी दूसरे स्टफिंग फिल किया जाता है। वहीं तिब्बती इसमें याक का मांस, पनीर और आलू के स्टफिंग भरते हैं। भारतीय मोमोज को हमारे स्वाद के अनुसार बदल दिया गया है।
डिम सम
डिमसम चीनी व्यंजन है जिसे आमतौर पर एक कप चाय के साथ सर्व किया जाता है। डिमसम में भी फीलिंग होती है, लेकिन फिलिंग लपेटने वाला आटा इतना बारीक होता है कि पकने के बाद वह पारदर्शी दिखता है। जहां मोमोज बनाने के लिए मैदे के आटेका उपयोग किया जाता है, लेकिन डिमसम को आप कॉर्न और चावल दोनों आटे से बना सकते हैं।
डंपलिंग
मोमोज की तरह दिखने वाला एक चाइनीज डिश है, जिसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है। मोमोज और डिम सम से अलगा इसे बनाने के लिए इसमें स्टफिंग भरना जरूरी नहीं है। इसे पकाने के लिए स्टिम किया जा सकता है या आप इसे अपने सहुलियत के हिसाब से पैन में तल सकते हैं या बेक कर सकते हैं। आमतौर पर लोग इनमें चिकन, मछली और सूअर के मांस को भरवान की तरह भरते हैं।
वोनतोन
चीन के उत्तरी भाग में वोनतोन नामक डिश की उत्तपत्ती हुई है। इसे तलकर ही पकाया जाता है और आकार में मोमोज या डिम सम से चौड़ा होता है। इसके फिलिंग मेंअदरक लहसुनका अच्छे से इस्तेमाल किया जाता है, ताकि इसे अलग और अच्छा स्वाद मिल सके।
ये रहे मोमोज, डिम सम, डंपलिंग और वोनतोन के बीच कुछ साधारण फर्क। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Next Story