लाइफ स्टाइल

चुकंदर से मिलेगी चहरे को खूबसूरती, जानें किस तरह करें इसका इस्तेमाल

Kajal Dubey
14 Aug 2023 5:52 PM GMT
चुकंदर से मिलेगी चहरे को खूबसूरती, जानें किस तरह करें इसका इस्तेमाल
x
आप सभी चुकंदर के बारे में तो जानते हैं कि यह किस तरह शरीर में खून की कमी को दूर करने के साथ ही कई तरह से हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही चुकंदर आपको सुंदरता दिलाने में भी बहुत मददगार हैं। जी हां, चुकंदर की मदद से त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों को दूर किया जा सकता हैं। आज हम आपको चुकंदर के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह यह त्वचा संबंधित सारी परेशानियों को दूर करेगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
- केमिकल युक्त ग्लॉस और बाम लगाने से होठ धीरे-धीरे काले पड़ने लगते हैं। आज से चुकंदर का इस्तेमाल कर नैचुरल तरीके से अपने होठों और गालों को गुलाबी लुक दें। रोजाना रात को चुकंदर का रस लगाकर सोएं। कुछ दिनों में इसका असर आपको साफ दिखने लगेगा।
- चुकंदर को कद्दूकस करके दो दिन तक धूप में सुखा लें। इसके बाद इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में बादाम का तेल मिलाएं। तैयार हुए मिश्रण को एक कांच की बोतल में भर कर रख लें।
- रोजाना अपनो होठों और गालों पर चुकंदर से तैयार इस मिश्रण को होठों पर एक बूंद लगाएं और उंगली की मदद से अच्छे से ब्लेंड कर लें। इससे आपके होठ नैचुरल गुलाबी नजर आएंगे।
- अपनी स्किन पर आप रोजाना जिस क्रीम को लगाती हैं उसमें चुकंदर को पीसकर मिलाकर स्किन मास्क तैयार कर लें। हफ्ते में एक बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें।
- ज्यादातर महिलाएं डार्क सर्कल से परेशान होती हैं। इनसे निजात पाने के लिए एक चम्मच चुकंदर के रस में बादाम तेल की 4-5 बूंदें मिलाकर आंखों के आस-पास लगाएं। आधे घंटे बाद फेसवॉश कर लें। चंद दिनों में डार्क सर्कल कम होने लगेंगे।
- दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 5 चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद हल्के हाथों से मसाज कर चेहरे को साफ कर लें।
- चुकंदर चेहरे पर बढ़ती उम्र की निशानियों को छुपाने में भी कारगर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को गायब करने में मदद करते है। झुर्रियों से राहत पाने के लिए रोजाना चुकंदर के रस को स्किन पर जरूर लगाएं।
Next Story