- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beetroot smoothie ,खून...
लाइफ स्टाइल
Beetroot smoothie ,खून साफ कर स्किन को बनाती है हेल्दी
Tara Tandi
29 Sept 2024 1:12 PM IST

x
Beetroot smoothie रेसिपी: गुणों से भरपूर चुकंदर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। चुकंदर से बनी स्मूदी भी बहुत सेहतमंद होती है। अगर चुकंदर का नुस्खा दिन की शुरुआत में किया जाए तो पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। चुकंदर की स्मूदी का सेवन खून को साफ करने में मदद करता है। साथ ही यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाता है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, वे चुकंदर की स्मूदी पीकर इसे बढ़ा सकते हैं। चुकंदर की स्मूदी भी बहुत स्वादिष्ट होती है और इसे आसानी से बनाया जा सकता है. चुकंदर की स्मूदी बनाने के लिए दूध, शहद, लीची और सूखे मेवों का इस्तेमाल किया जाता है. यदि आप अपने दिन की शुरुआत एक स्वस्थ पेय के साथ करना चाहते हैं तो आप चुकंदर की स्मूदी भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
चुकंदर की स्मूदी बनाने के लिए सामग्री
कटा हुआ चुकंदर - 1/2 कप
दूध – 1 कप
लीची - 5-6
बादाम - 1 बड़ा चम्मच
शहद - 2 छोटे चम्मच
बर्फ के टुकड़े - 4-5
चुकंदर स्मूदी रेसिपी
चुकंदर स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर लें और पीलर की मदद से धीरे-धीरे इसके छिलके निकाल लें। इसके बाद चुकंदर के टुकड़े काट लें।
अब बादाम और लीची को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. सामान्य तापमान पर रखा दूध या ठंडा दूध स्मूदी बनाने के लिये प्रयोग किया जा सकता है.
अब एक ब्लेंडर जार में चुकंदर के टुकड़े, लीची, बादाम के टुकड़े और दूध को ब्लेंड कर लें।
करीब 1 मिनट तक ब्लेंड करने के बाद जार का ढक्कन खोलें और फिर स्मूदी में शहद मिलाएं।
अब स्मूदी को दोबारा 1 मिनट तक ब्लेंड करें ताकि चुकंदर स्मूदी स्मूद हो जाए.
इसके बाद स्मूदी को सर्विंग ग्लास में डालें और ऊपर से 2-3 आइस क्यूब डालें. ठंडा चुकंदर स्मूदी परोसने के लिए तैयार है।
चुकंदर की स्मूदी का नियमित सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
TagsBeetroot smoothie खून साफ स्किन हेल्दीBeetroot smoothie cleans blood and keeps skin healthyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





